Amid the Israel-Iran conflict, a special flight from Dubai arrived in New Delhi इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच दुबई से स्पेशल फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची, लोगों ने बताए वहां के हालात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच दुबई से स्पेशल फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची, लोगों ने बताए वहां के हालात

एक यात्री संतोष कुमार ने कहा, 'मैं कुछ काम से दुबई गया था इसी बीच खाड़ी में युद्ध शुरू हो गया। जिसकी वजह से हम वहां फंस गए, लेकिन हमें ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। दुबई सरकार बहुत मददगार है, वहां के लोग भी काफी सहायता करते हैं।

Wed, 4 March 2026 04:46 PMSourabh Jain एएनआई, नई दिल्ली
share
इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच दुबई से स्पेशल फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची, लोगों ने बताए वहां के हालात

ईरान पर अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई और इसके बाद ईरान के जवाबी हमले के बीच मध्य पूर्व देशों में बढ़ते खतरे को देखते हुए वहां फंसे भारतीयों को लेकर बुधवार को दुबई से एक विशेष विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आया। जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर उड़ानों के रद्द होने और देरी की वजह से उलझन में फंसे इन यात्रियों ने वहां से सुरक्षित स्वदेश वापसी पर राहत जताते हुए चैन की सांस ली है।

विशेष विमान से लौटे मेहरा नाम के एक भारतीय छात्र ने ANI से बात करते हुए बताया कि दुबई में हालात मुश्किल थे क्योंकि वह अकेला रह रहा था जबकि उसके माता-पिता भारत में थे। उसने बताया कि UAE सरकार ने हालात को अच्छे से संभाला और माहौल शांत रखा। उसने देखा कि हालांकि उसकी लोकेशन के पास कुछ मिसाइलें इंटरसेप्ट हुई थीं, लेकिन हालात उतने मुश्किल नहीं थे जितना भारत में बताया जा रहा था। उसने बताया कि कभी-कभी सरकारी इमरजेंसी मैसेज से थोड़ी घबराहट होती थी, लेकिन कुल मिलाकर, हालात नॉर्मल थे और सरकार ने उनका अच्छा सपोर्ट किया।'

यात्री बोले- राहत है सुरक्षित घर पहुंच गए

उधर मोहम्मद आजाद नाम के एक यात्री ने कहा कि पिछली लड़ाई की वजह से उन्हें थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन अभी का माहौल ठीक है, क्योंकि वह सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। जय पूना नाम के एक अन्य यात्री ने भारत सरकार से मिली मदद की तारीफ की और कहा कि कुल मिलाकर ट्रीटमेंट और इंतजाम अच्छा था।

'पहले दिन मिसाइलें आती देखी थीं'

उधर हैदराबाद में उतरे लेख्या नाम के एक अन्य यात्री ने कहा, 'हमारे कैंपस (BITS दुबई) के पास, सब कुछ ठीक था। पहले दिन, हमने मिसाइलें आती देखीं, और उन्हें इंटरसेप्ट किया जा रहा था। बाद में, हमने कुछ नहीं देखा, सब कुछ ठीक था। हालांकि फिलहाल कुछ कह नहीं सकते कि हालात और खराब होंगे या बेहतर होंगे। इसलिए, हम वापस आ गए हैं।'

'दुबई सरकार बहुत ज्यादा मददगार'

चेन्नई में उतरे एक यात्री संतोष कुमार ने कहा, 'मैं कुछ काम से दुबई गया था इसी बीच खाड़ी में युद्ध शुरू हो गया। जिसकी वजह से हम वहां फंस गए, लेकिन हमें ज़्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। दुबई सरकार बहुत मददगार है, वहां के लोग भी काफी सहायता करते हैं। उन्होंने हमारी सेफ्टी और सिक्योरिटी पक्की की। हालांकि मेरा स्टे कुछ दिनों के लिए बढ़ गया, लेकिन सब कुछ बहुत अच्छे से मैनेज किया गया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिता की लकड़ी पर भी नेता नाम लिख सकते हैं; 'कट्टर ईमानदार होली' पर बोले दीक्षित
ये भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट पर ईरान युद्ध का असर; 80 उड़ानें रद्द, 3 दिन में कितनी प्रभावित?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IPS व 20 DANIPS अधिकारियों के तबादले

बता दें कि इस संकट की शुरुआत 28 फरवरी को उस समय हुई थी, जब US और इजराइल ने मिलकर ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। इन दोनों देशों के हमलों के बाद, ईरान ने भी पलटवार कर दिया और इजराइल के साथ-साथ अमेरिका की मदद करने वाले खाड़ी देशों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान ईरान ने इलाके के कई अरब देशों को निशाना बनाते हुए ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया, जिसके कारण फ्लाइट्स धड़ाधड़ रद्द होने लगीं। हालांकि UAE में हालात अब धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं, और फ्लाइट्स फिर से आसमान में उड़ने लगी हैं। जिसकी वजह से घर जाने के लिए बेताब हजारों भारतीयों का इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।