दिल्ली में 1-4 बजे मजदूर नहीं करेंगे काम, फिर भी मिलेगी दिहाड़ी; छांव-पानी का खास इंतजाम
रेखा सरकार ने छांव, पानी का खास इंतजाम करते हुए कहा है कि दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच में मजदूर काम नहीं करेंगे। इस दौरान उनकी दिहाड़ी भी नहीं कटेगी।

राजधानी दिल्ली में आग बरसना शुरू हो गई है। इस भीषण गर्मी से मजदूरों को बचाने के लिए रेखा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। रेखा सरकार ने छांव, पानी का खास इंतजाम करते हुए कहा है कि दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच में मजदूर काम नहीं करेंगे। इस दौरान उनकी दिहाड़ी भी नहीं कटेगी।
बस शेल्टर्स पर होगी पानी की व्यवस्था
रेखा सरकार की तरफ से बताया गया है कि बस शेल्टर्स पर पानी की व्यवस्था होगी। बस में कोल्ड बॉक्स की सुविधा होगी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इस काम को अमलीजामा पहनाने के लिए फायर, पावर और जल विभाग पूरी तरह तैयारी में जुटा हुआ है।
हीट वेव से लड़कों को दौड़ेंगी 330 एंबुलेंस
दिल्ली सीएमओ के एक्स हेंडल पर किए गए ट्वीट की वीडियो में बताया गया है- बाहर निकलने पर हर जगह पानी की सुविधा होगी। हेल्थ सेंटर में ओआरएस उपलब्ध होगा। अस्पताल में बेड होंगे। 330 एंबुलेंस को आपातकालीन समय में हीट वेव ट्रीटमेंट के लिए तैयार किया जाएगा। पूरी दिल्ली में 19000 वाटर कूलर, वाटर एटीएम और वाटर टैंकर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
जानिए दिल्ली सीएमओ ने क्या कहा
इस ट्वीट में लिखा है- भीषण गर्मी और हीटवेव की चुनौती के समय दिल्लीवासियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, सजगता और मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है।
जानें क्या होता है हीट वेव
विशेषज्ञों के मुताबिक, जब तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला जाता है और लगातार गर्म हवाएं चलती हैं, तो उसे हीटवेव कहा जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, थकान और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दोपहर के समय धूप से बचना, ज्यादा पानी पीना और हल्के कपड़े पहनना जरूरी होता है।
दिल्ली सीएमओ के एक्स हैंडल पर जारी संदेश में कहा गया है कि भीषण गर्मी के इस दौर में नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार हर स्तर पर तैयार है और लोगों को राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
दिल्ली के मौसम की बात करें तो आने वाले दिनों में राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि लू चलने की संभावना भी जताई गई है। रात के समय भी गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी, जिससे लोगों को लगातार गर्मी झेलनी पड़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना और शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।
खबर में इस्तेमाल तस्वीर प्रतीकात्मक है।




साइन इन