12वीं में 90%, सट्टे में जीते 5 लाख… IRS अफसर की बेटी केस में आरोपी की बहन के बड़े खुलासे
Delhi IRS officer daughter murder case: राहुल की बहन ने अपने भाई से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उसे ऑनलाइन गेम खेलने की गंदी लत लग चुकी थी। वह सट्टा भी लगाता था। पढ़ने में काफी होशियार था। उसके 12 वीं में 90 पर्सेंट नंबर आए थे। जानिए रेप-हत्या के मुख्य आरोपी राहुल की बहन ने क्या कुछ बताया...

Delhi IRS officer daughter murder case: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या और रेप के आरोप में राजस्थान के राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल की बहन ने अपने भाई से जुड़े कई खुलासे किए हैं। मसलन उसे ऑनलाइन गेम खेलने की गंदी लत लग चुकी थी। वह सट्टा भी लगाता था। दिल्ली में अफसर के घर चोरी करने के मकसद से गया था। बहन ने ये भी बताया कि वो पढ़ने में काफी होशियार था। उसके 12 वीं में 90 पर्सेंट नंबर आए थे। जानिए रेप-हत्या के मुख्य आरोपी राहुल की बहन ने क्या कुछ बताया...
12वीं में आए थे 90%, फिर लग गई गेम की बुरी लत
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल की बहन ने बताया वह पढ़ने में काफी इंटेलिजेंट था। 10वीं और 12वीं में उसके अच्छे नंबर आए थे। 10वीं में 73 पर्सेंट और 12वीं में 90 पर्सेंट। उसने साइंस में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। मगर इसी दौरान उसे गेम खेलने की लत लग गई थी। वह सट्टा भी लगाने लगा था। जानकारी में सामने आया है कि वह सट्टे में घर का सामान, अपना फोन तक दांव पर लगा देता था। इसके लिए दोस्तों से भी पैसे उधार मांगता था।
गेमिंग में जीता था 5 लाख… वो डिप्रेशन में हो गया था
राहुल की बहन ने बताया कि उसके ऊपर कर्जा नहीं था। अभी उसने गेम खेलकर 5 लाख रुपये जीते थे। इसके बाद वह 1 लाख रुपये हार गया था। इसके बाद उसके दोस्त दवाब बना रहा था कि पैसे दो मेरे। यहां उसकी बीवी के साथ भी कुछ हुआ है। वो काफी परेशान था। डिप्रेशन में हो गया था। उसकी वजह से ही ये सब हुआ है। वो पैसे लेने के लिए ही दिल्ली गया था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि वह बेटिंग ऐप्स में शामिल था। उसे ड्रग्स की भी लत थी।
जज के सामने बोला- मुझसे अपराध हो गया…
न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, मीणा से हुई पूछताछ में पता चला है कि वह "विकृत मानसिकता" का व्यक्ति है। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान के सामने कहा, "मुझसे अपराध हो गया... गलती हो गई।" मजिस्ट्रेट ने दिल्ली पुलिस की याचिका स्वीकार करते हुए, आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन की हिरासत में भेज दिया है।
IRS अफसर की बेटी का रेप करके किया मर्डर
आपको बताते चलें कि दिल्ली में हुई इस सनसनीखेज वारदात की जांच में खुलासा हुआ है कि 19 वर्षीय आरोपी एक एक्स्ट्रा चाबी का इस्तेमाल कर कैलाश हिल्स स्थित घर में बुधवार सुबह चुपके से घुसा था। इसके बाद वो सीधे छत पर बने स्टडी रूम में गया, जहां उसने अपने IRS अफसर की बेटी पर कथित तौर पर हमला किया, बलात्कार किया और फिर उसके खून से लथपथ शरीर को घसीट कर नीचे ले गया, जिसके बाद वहां से फरार हो गया। आरोपी पहले घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था।




साइन इन