delhi haiderpur murder case toilet dispute instagram video confession accused arrested खुद को नाबालिग समझ कर दी हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कबूला जुर्म; दिल्ली पुलिस ने 3 घंटे में दबोचा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

खुद को नाबालिग समझ कर दी हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कबूला जुर्म; दिल्ली पुलिस ने 3 घंटे में दबोचा

दिल्ली के हैदरपुर इलाके में गुरुवार देर रात टॉयलेट का दरवाजा खोलने के विवाद में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय नीतेश के तौर पर हुई है। मुख्य आरोपी ने वारदात के बाद इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड कर खुद हत्या का जुर्म कबूला था।

Sat, 4 April 2026 06:49 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
खुद को नाबालिग समझ कर दी हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कबूला जुर्म; दिल्ली पुलिस ने 3 घंटे में दबोचा

राजधानी दिल्ली के हैदरपुर इलाके में गुरुवार देर रात टॉयलेट का दरवाजा खोलने के विवाद में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय नीतेश के तौर पर हुई है। शालीमार बाग पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी ने वारदात के बाद इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड कर खुद हत्या का जुर्म कबूला था।

पुलिस ने बताया कि मृतक नीतेश पेशे से बेलदार था। वह माता-पिता और छोटे भाई के साथ हैदरपुर की झुग्गी में रहता था। जांच में सामने आया कि वह गुरुवार रात पब्लिक टॉयलेट में गया था। इसी दौरान इलाके का रहने वाला तरुण वहां आया और उसने टॉयलेट का दरवाजा खोल दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। हालांकि, नीतेश के परिजनों ने मामला शांत करा दिया। फिर नीतेश अपने दोस्त झींकू के साथ नहर के किनारे घूमने चला गया। इसी दौरान तरुण अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया और नीतेश पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चचेरे भाई से शादी करना चाहती थी बेटी, पिता-भाई ने कर दी हत्या

तीन घंटे के भीतर पकड़ा

वारदात की सूचना मिलते ही शालीमार बाग थाने के एसआई अभय सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसीपी रोहित गुप्ता और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। टीम ने करीब तीन घंटे के भीतर तरुण, 22 वर्षीय मोंटी और एक नाबालिग को दबोच लिया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

दोस्तों को संदेश भेजा

वारदात के कुछ ही समय बाद तरुण ने एक वीडियो बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। इस वीडियो में वह हत्या करने की बात कह रहा है और दोस्तों को जेल जाने की सूचना दे रहा है। वह कार वॉशिंग की वर्कशॉप में काम करता है। उसने वर्कशॉप मालिक को वॉयस मैसेज भेजा। इसमें उसने बकाया रुपये परिजनों को देने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में लड़की पर चाकू से हमला, कुछ देर बाद सिलेंडर फटने से हो गई आरोपी की मौत

आरोपी खुद को नाबालिग समझ रहा था

तरुण वारदात के समय खुद को नाबालिग समझ रहा था। वह 10 मार्च को 18 साल का हुआ था। जब वह नाबालिग था तो उसने मौर्या एंक्लेव इलाके में एक शख्स को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इस वारदात के बाद जब पुलिस ने पकड़ा, तो वह खुद को नाबालिग बताता रहा। पुलिस ने जब उसके स्कूल के कागजों की जांच की तो वह बालिग निकला। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खुद नाबालिग मान रहा था, इसलिए उसे उम्मीद थी कि जल्द ही वह छूट कर बाहर आ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उसका जवाब हां आ जाए, तो शायद मैं बच जाऊं; बर्थडे पर स्टेटस लगा युवक ने दे दी जान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।