Girl Attacked with Knife in Delhi, Accused Dies Shortly After Due to Cylinder Explosion दिल्ली में नाबालिग लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, थोड़ी देर बाद सिलेंडर फटने से गई आरोपी की जान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में नाबालिग लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, थोड़ी देर बाद सिलेंडर फटने से गई आरोपी की जान

सिलेंडर फटने की खबर पर जब पुलिस पहुंची, तो जांच में पता चला कि घटना के वक्त जतिन घर में अकेला था और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Fri, 3 April 2026 10:53 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में नाबालिग लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, थोड़ी देर बाद सिलेंडर फटने से गई आरोपी की जान

नई दिल्ली के सीमापुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक चौंकाने वाली वारदात हुई, जिसमें एक युवक ने पहले तो एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं इस घटना के थोड़ी देर बाद आरोपी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद के घर में सिलेंडर फटने से झुलसकर मौत हो गई। युवक के शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि नाबालिग पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ते हुए FIR दर्ज करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती पर हमले के बाद युवक ने खुद ही सिलेंडर में आग लगाकर आत्महत्या की होगी। लेकिन फिलहाल पुलिस ने किसी भी तरह का अनुमान लगाने से इनकार करते हुए जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

पुलिस को मिली लड़की को चाकू मारने की खबर

पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम 5:33 बजे सीमापुरी थाने में एक PCR कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिली कि पुरानी सीमापुरी स्थित रविदास मंदिर वाली गली में एक लड़की को किसी ने चाकू घोंप दिया है। पीड़िता के शरीर पर चाकू के कई वार किए गए थे और वह खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

पुलिस पहुंची तब तक लोगों ने नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल युवती को जीटीबी अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बयान देने के लिए 'अनफिट' बताया। पीड़िता की पहचान नाबालिग के रूप में हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उसका जवाब हां आ जाए, तो शायद मैं बच जाऊं; बर्थडे पर स्टेटस लगा युवक ने दे दी जान

पुलिस को मिली सिलेंडर में धमाके की खबर

इसी बीच एक और पीसीआर कॉल मिली। यह कॉल सी-314, न्यू सीमापुरी में सिलेंडर धमाके के संबंध में थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो 24 वर्षीय जतिन बुरी तरह से जली हुई हालत में मिला। जांच में पता चला कि घटना के वक्त जतिन घर में अकेला था और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रदूषण से सख्ती से निपटेगी दिल्ली सरकार, CM ने लॉन्च किया ‘एक्शन प्लान-2026’

धमाके में युवक की मौत, मृतक ने ही मारा था लड़की को चाकू

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि जिस जतिन की सिलेंडर ब्लास्ट में मौत हुई है, उसी ने कुछ देर पहले पुरानी सीमापुरी में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। फिलहाल पुलिस इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। क्या जतिन ने युवती पर हमले के बाद घर आकर खुदकुशी के इरादे से आग लगाई, या यह महज एक हादसा था? पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन के भाई समेत 9 आरोपी बरी, अदालत ने बताई खास वजह
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।