delhi govt and dtc to operate 50 eco friendly ac buses on 17 interstate routes दिल्ली सरकार 17 रूट पर चलाएगी 50 AC बसें; बिहार तक बस सेवा पर मंथन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली सरकार 17 रूट पर चलाएगी 50 AC बसें; बिहार तक बस सेवा पर मंथन

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 17 नए मार्गों पर 50 एसी बसें चलाने की घोषणा की है। सरकार बिहार के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mon, 16 March 2026 08:01 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली सरकार 17 रूट पर चलाएगी 50 AC बसें; बिहार तक बस सेवा पर मंथन

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने राजधानी की अंतरराज्यीय बस सेवाओं को मजबूत बनाने की बड़ी घोषणा की है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) जल्द ही 17 प्रमुख मार्गों पर 50 नई पर्यावरण अनुकूल एसी बसें चलाएगा। इसके तहत दिल्ली से हरियाणा और यूपी के विभिन्न शहरों को जोड़ा जा रहा है। साथ ही सरकार दिल्ली-बिहार के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए जल्द ही एमओयू करेगी। खाटू श्याम और अयोध्या जैसे पवित्र स्थलों के लिए भी नई बस सेवा शुरू करने की विशेष योजना बनाई जा रही है।

17 मार्गों पर 50 एसी बसें चलाने की तैयारी

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करने के लिए जल्द ही 17 मार्गों पर 50 पर्यावरण अनुकूल एसी 12 मीटर बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इन बसों का संचालन एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर किया जाएगा।

प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन

अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत डीटीसी पहले ही दिल्ली से बड़ौत (उत्तर प्रदेश), दिल्ली से सोनीपत (हरियाणा), दिल्ली से धारूहेड़ा (हरियाणा) और दिल्ली से पानीपत (हरियाणा) जैसे प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। इससे राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके के बीच कनेक्टिविटी और ज्यादा बेहतर हुई है।

इन मार्गों पर बस सेवाएं शुरू करने की योजना

इसके अलावा इंटर-स्टेट रूट को और मजबूत बनाने के लिए नानकसर-दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-करनाल, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-जेवर जैसे रूटों पर बस सेवाएं शुरू करने की योजना है। इससे इन रूटों पर रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के साथ-साथ क्षेत्रीय यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवा की योजना

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बेहतर बस कनेक्टिविटी के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी पहल के तहत दिल्ली से कटरा, खाटू श्याम और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवा शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारापुला फेज-3, एमबी रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिल्ली और बिहार के बीच बस सेवा पर मंथन

पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले बड़ी संख्या में पूर्वांचली प्रवासियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इन सेवाओं को शुरू करने और दोनों क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए जल्द राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन एमओयू करने की तैयारी चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली को मिलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, कहां बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल?

इंटर स्टेट कनेक्टिविटी पर जोर

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित और किफायती यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही हम प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रहे हैं ताकि दिल्ली के श्रद्धालु देश भर के धार्मिक केंद्रों तक आसानी से यात्रा कर सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में इन 4 रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, कई सेक्टरों तक फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।