Delhi Government Approves Major Traffic Projects to Alleviate Congestion बारापुला फेज-3, एमबी रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

बारापुला फेज-3, एमबी रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिल्ली सरकार ने राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल हैं। इन परियोजनाओं से यात्रा समय कम होगा और ट्रैफिक जाम में कमी आएगी।

Mon, 16 March 2026 07:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बारापुला फेज-3, एमबी रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में ट्रैफिक जाम का समाधान करने की कोशिशें जारी हैं। इसी दिशा में दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर व अंडरपास परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड (फेज-3) के निर्माण के लिए संशोधित लागत 1635.03 करोड़ रुपये मंजूर की गई है।

यह परियोजना मौजूदा बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर का विस्तार है और इसके पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से दक्षिण दिल्ली में एम्स तक बिना सिग्नल के यात्रा हो सकेगी। इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच रोज यात्रा करने वाले लाखों लोगों का यात्रा समय काफी कम होगा। इसके साथ ही सराय काले खां, रिंग रोड, डीएनडी फ्लाईवे तथा एनएच-24 के आसपास होने वाला ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी। इस परियोजना का निर्माण कार्य 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक एमबी रोड पर छह लेन एलिवेटेड रोड और अंडरपास बनाने की परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1471.14 करोड़ रुपये है और इसे डीएमआरसी द्वारा बनाया जाएगा। यह परियोजना दो हिस्सों में लागू की जाएगी। पहले हिस्से में साकेत जी-ब्लॉक से संगम विहार तक डबल-डेकर इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर बनाया जाएगा, जिसमें छह लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर, साकेत जी-ब्लॉक पर छह लेन अंडरपास, बीआरटी कॉरिडोर से फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रैंप और एमबी रोड को बीआरटी कॉरिडोर से जोड़ने वाला दो लेन अंडरपास बनेंगे। परियोजना के दूसरे हिस्से में मां आनंदमयी मार्ग से पुल प्रह्लादपुर तक लगभग 2.48 किलोमीटर लंबा छह लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जो दिल्ली मेट्रो की टनल के ऊपर तैयार किया जाएगा।दक्षिण दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहतमुख्यमंत्री ने कहा कि एमबी रोड दक्षिण दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। यह परियोजना बनने के बाद साकेत, आंबेडकर नगर, खानपुर, संगम विहार और पुल प्रह्लादपुर के बीच यातायात सुगम होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और लोगों का यात्रा समय काफी घटेगा।पिछली सरकार की देरी की जांच होगीरेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के समय बारापुला फेज-3 परियोजना में हुई अनावश्यक देरी को सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले को जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के पास भेज दिया गया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि देरी क्यों हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। मौजूदा सरकार परियोजना को स्पष्ट वित्तीय व्यवस्था और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।