Electric buses will run on these 4 routes in Greater Noida many sectors will get benefit ग्रेटर नोएडा में इन 4 रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, कई सेक्टरों और इलाकों तक फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में इन 4 रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, कई सेक्टरों और इलाकों तक फायदा

ग्रेटर नोएडा में रहने और सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज है। ग्रेटर नोएडा में चार रूटों पर 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा।

Fri, 20 Feb 2026 08:43 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में इन 4 रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, कई सेक्टरों और इलाकों तक फायदा

ग्रेटर नोएडा में रहने और सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज है। ग्रेटर नोएडा में चार रूटों पर 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के मुताबिक, इस संबंध में परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत हो गई है। प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। ई-बसों के संचालन में होने वाले घाटे की भरपाई प्राधिकरण करेगा। तय किए गए चार मार्गों पर बसें चलने से ग्रेटर नोएडा के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, पी-3 आदि आवासीय सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। इन मार्गों पर प्राधिकरण, पुलिस व जिला प्रशासन के दफ्तर भी स्थित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से गौर चौक तक किस रूट से जाएगी मेट्रो, कहां-कहां स्टेशन; 5 लाख को फायदा

ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट के बीच भी सफर करना आसान हो जाएगा। अभी इनके बीच आवाजाही करने के लिए सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि ई-बसों के संचालन की तैयारी चल रही है। ई-बसों का संचालन शुरू होने से पहले बस स्टैंड की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में 25 से अधिक सोसाइटियों को अंतिम नोटिस, पेयजल बिल नहीं भरने पर ऐक्शन

बसों के लिए तय किए गए रूट

● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी-1 व 2 के बीच से चार मूर्ति चौक, 130 मीटर चौड़ी सड़क, प्राधिकरण गोलचक्कर, सिटी पार्क, अल्फा-1,2 कमर्शियल बेल्ट, परी चौक व यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर।

● गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट से चार मूर्ति, 60 मीटर चौड़ी सड़क, बिसरख, कच्ची सड़क, सूरजपुर घंटाघर चौक, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, जगत फार्म, परी चौक, पी-3, यथार्थ अस्पताल, अपोलो, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से होते हुए नोएडा एयरपोर्ट।

● छपरौला फ्लाईओवर से 130 मीटर सड़क, सिरसा गोलचक्कर, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

● ग्रेटर नोएडा के मकौड़ा गोलचक्कर से बीटा-1, 2, जगत फार्म, एलजी चौक, शारदा विश्वविद्यालय, इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के गलगोटिया अंडरपास से होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इसी माह से शुरू होगी गंगाजल की आपूर्ति, क्या है प्लान?

ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की मांग

वहीं, नोएडा शहर में लगातार बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अब चार्जिंग स्टेशन की समस्या खड़ी होती जा रही है। सीमित चार्जिंग स्टेशन के चलते उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशंस के सचिव व एक्सोटिका फ्रेस्को सोसाइटी के महासचिव सुरोजीत दास गुप्ता ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को पत्र दिया है। इसके माध्यम से सेक्टर-137 में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग की है, ताकि लोगों को अपने वाहन चार्ज करने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।