यमुनापार विकास बोर्ड को 700 करोड़ रुपये का विशेष फंड : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. हेडगेवार आरोग्य अस्पताल में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 372 बेड बढ़ाए जाएंगे, जिससे कुल बेड की संख्या 572 होगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 30 हजार मरीजों का इलाज किया गया है।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शाहदरा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य अस्पताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहले सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने जो विचार और लक्ष्य शुरू किया था वह आज मजबूत और विशाल संगठन के रूप में देश सेवा कर रहा है। अस्पताल में लगी उनकी प्रतिमा सिर्फ स्मारक नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना की प्रेरणा देती रहेगी। वर्षों से निष्क्रिय पड़े यमुनापार विकास बोर्ड को पुनर्जीवित कर 700 करोड़ रुपये का विशेष फंड प्रदान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से यमुनापार क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज और अन्य आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। यमुना के आर हो या पार पूरी दिल्ली का एक समान विकास होगा। डॉ. हेडगेवार आरोग्य अस्पताल का भी विस्तार होगा। अभी इसमें 200 बेड की क्षमता है। जल्द ही अस्पताल में नई मंजिल बनाई जाएगी और आधुनिक चिकित्सा मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने इसके लिए अफसरों से विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में 372 बेड बढ़ेंगे डॉ. हेडगेवार आरोग्य अस्पताल में 372 बेड बढ़ाने की योजना है, जो लंबे समय से लंबित है। अस्पताल का विस्तार होने से इसमें 572 बेड उपलब्ध हो जाएंगे। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। आयुष्मान भारत से 30 हजार मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दिल्ली में अब तक सात लाख आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं। इस योजना के तहत अब तक 30 हजार मरीजों को इलाज मिल चुका है। इस दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन