Delhi Government to Provide Job and Compensation to Kin of Uttarakhand Youth Kamal Dhyani दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के कमल के परिजनों को नौकरी देगी रेखा गुप्ता सरकार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के कमल के परिजनों को नौकरी देगी रेखा गुप्ता सरकार

दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के बनाए गड्ढे में गिरकर उत्तराखंड के कमल ध्यानी की जान चली गई थी। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा दिलाया है।

Sun, 22 Feb 2026 08:45 AMGaurav Kala दिल्ली/देहरादून
share
दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के कमल के परिजनों को नौकरी देगी रेखा गुप्ता सरकार

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गहरे गड्ढे की भेंट चढ़े उत्तराखंड के युवा कमल ध्यानी के परिवार के लिए राहत की खबर आई है। पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी कमल की मौत के मामले में दिल्ली सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा दिलाया है।

सांसद अनिल बलूनी की पहल लाई रंग

गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर इस दुखद मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया था। बलूनी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मृतक कमल ध्यानी अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षा निदेशक पिटाई कांड में साजिश! हमलावरों के साथ हिस्ट्रीशीटर भी पहुंचा
ये भी पढ़ें:शिक्षा निदेशक से मारपीट में भाजपा विधायक पर केस, बंधक रखा, खून से लहूलुहान
ये भी पढ़ें:राणा जी माफ करना…पूर्व भाजपा विधायक चैंपियन ने महिला डांसर पर उड़ाए नोट

सांसद बलूनी ने बताया, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। सरकार पीड़ित परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराएगी और नियमानुसार जल्द ही आर्थिक मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।"

क्या थी पूरी घटना?

पौड़ी के खंदवाड़ी (ध्यानी) गांव के निवासी 25 वर्षीय कमल ध्यानी एक निजी बैंक में कार्यरत थे। 5 और 6 फरवरी की दरमियानी रात जनकपुरी क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए लगभग 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से उनकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि जल बोर्ड ने खुदाई तो की, लेकिन वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई थी। इसी प्रशासनिक लापरवाही ने एक होनहार युवक की जान ले ली।

सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हादसे के बाद से ही उत्तराखंडी प्रवासी संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। 15 फरवरी को जनकपुरी स्थित घटनास्थल पर भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 'हम चुप नहीं रहेंगे' और 'पहाड़ के बेटे को न्याय दिलाओ' जैसे नारों के साथ पोस्टर प्रदर्शित किए।

सरकार से थी नौकरी और मुआवजे की मांग

मृतक के रिश्तेदार ने कहा कि प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण एक परिवार उजड़ गया। यदि समय पर पुलिस और चिकित्सा सहायता मिल जाती, तो शायद कमल आज जिंदा होता। प्रवासी संगठन के प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।