Delhi Government Big Gift direct DTC AC Buses to start for khatu shyam ayodhya katra दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, अयोध्या, कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, अयोध्या, कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें

दिल्ली सरकार तीन धार्मिक स्थलों जम्मू-कश्मीर के कटरा (वैष्णो देवी), राजस्थान के खाटू श्याम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए अंतरराज्यीय राजकीय बस सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है।

Mon, 16 March 2026 10:34 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share
दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, अयोध्या, कटरा और खाटू श्याम के लिए जल्द चलेंगी डीटीसी की AC बसें

दिल्ली सरकार तीन धार्मिक स्थलों जम्मू-कश्मीर के कटरा (वैष्णो देवी), राजस्थान के खाटू श्याम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए अंतरराज्यीय राजकीय बस सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) जल्द ही अंतरराज्यीय परिचालन के लिए 17 मार्गों पर 50 एसी बसों के बेड़े को शामिल करेगा और अंतरराज्यीय संपर्क बढ़ाएगा।

पंकज सिंह ने कहा, सरकार अंतरराज्यीय संपर्क को मजबूत करने और नागरिकों के लिए आरामदायक और किफायती यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, हम महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं ताकि दिल्ली से श्रद्धालु देश भर के धार्मिक स्थलों तक आसानी से यात्रा कर सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानसून से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, फ्लड कंट्रोल मॉनिटरिंग सेंटर का शिलान्य

इन मार्गों पर भी विस्तार की योजना

अधिकारियों के अनुसार, ये बसें राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ द्वारा निर्धारित मानक दरों के आधार पर संचालित होंगी। यहां जारी एक बयान के मुताबिक, नानकसर दिल्ली-गाजियाबाद बस टर्मिनल, दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-करनाल, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-जेवर सहित कई अतिरिक्त अंतरराज्यीय मार्गों पर भी बस सेवा का विस्तार करने की योजना है। इससे दैनिक यात्रियों और क्षेत्रीय यात्रियों को सहूलियत होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वी-दक्षिणी दिल्ली के बीच सफर होगा आसान; इस रूट पर सिग्नल फ्री राह को मंजूरी

सिंह ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को सहूलियत देने के लिए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ''इन सेवाओं को शुरू करने और दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए जल्द ही एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 3 महीने तक...; दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा पर CM रेखा गुप्ता ने दी बड़ी राहत

अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत डीटीसी पहले ही दिल्ली-बड़ौत (उत्तर प्रदेश), दिल्ली-सोनीपत (हरियाणा), दिल्ली-धारूहेड़ा (हरियाणा) और दिल्ली-पानीपत (हरियाणा) सहित प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।