delhi e cigarette seizure 27 lakh 3 arrested illegal trade दिल्ली में 27 लाख की बैन ई-सिगरेट जब्त, 3 गिरफ्तार; चीन से चल रहा था अवैध नेटवर्क, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 27 लाख की बैन ई-सिगरेट जब्त, 3 गिरफ्तार; चीन से चल रहा था अवैध नेटवर्क

पुलिस ने इनके पास से करीब 27 लाख रुपये कीमत की 2,073 बैन ई-सिगरेट बरामद की हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी।

Sat, 28 March 2026 04:59 PMलाइव हिन्दुस्तान पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 27 लाख की बैन ई-सिगरेट जब्त, 3 गिरफ्तार; चीन से चल रहा था अवैध नेटवर्क

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध ई-सिगरेट कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 27 लाख रुपये कीमत की 2,073 बैन ई-सिगरेट बरामद की हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास (33), ऋत्विक बहल (25) और जीशान उर्फ जस्सू (24) के रूप में हुई है। विकास दक्षिणपुरी का रहने वाला है, जबकि ऋत्विक ग्रेटर कैलाश और जीशान हरियाणा के बल्लभगढ़ का निवासी है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह राजधानी में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की सप्लाई कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में नेपाली थीम पर चल रहा कसीनो पकड़ा गया, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

2000 ई सिगरेट जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने सीआर पार्क स्थित एक तंबाकू दुकान से 53 ई-सिगरेट बरामद कीं, जिसे विकास चला रहा था। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश स्थित ऋत्विक के घर से 20 ई-सिगरेट मिलीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने बल्लभगढ़ स्थित एक घर से करीब 2,000 ई-सिगरेट और जब्त की, जिससे कुल बरामदगी 2,073 हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी पर आप-भाजपा आमने-सामने, राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस केस के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये ई-सिगरेट मुख्य रूप से चीन में बनी थीं और इन्हें 800 से 900 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदा जाता था। इसके बाद इन्हें अधिक कीमत पर अवैध तरीके से बाजार में बेचा जाता था। इस मामले में Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने सिर्फ पर्दा हटाया, उद्घाटन आप करें- नोएडा एयरपोर्ट पर PM मोदी की खास अपील
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, UP में हो जाएंगे 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

क्या होती है ई सिगरेट, जानिए खासियत

ई-सिगरेट एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो बैटरी से चलती है। यह ई-लिक्विड को गर्म करके भाप में बदलता है। इस लिक्विड में आमतौर पर निकोटिन, फ्लेवर और अन्य केमिकल होते हैं। इस भाप को सांस के जरिए अंदर लेता है, जिसे वेपिंग कहा जाता है। इसे पारंपरिक सिगरेट का विकल्प माना जाता है, लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसके इस्तेमाल से फेफड़ों, दिल और दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इसी वजह से भारत समेत कई देशों में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।