Jewar Airport inaugurated today, UP to have 5 international airports नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, UP में हो जाएंगे 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, 25 साल का सपना हुआ साकार
More
Hindi Newsफोटोनोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, UP में हो जाएंगे 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, 25 साल का सपना हुआ साकार

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, UP में हो जाएंगे 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, 25 साल का सपना हुआ साकार

गौतमबुद्ध नगर में 25 वर्ष पहले देखा गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना शनिवार को साकार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।

Ratan GuptaSat, 28 March 2026 09:05 AM
1/7

सीएम योगी ने शेयर की तस्वीर

सीएम योगी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है।

2/7

पीएम मोदी ने 28 मार्च को बताया खास दिन

पीएम मोदी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 28 मार्च उत्तर प्रदेश और NCR के लोगों के लिए बहुत अहम दिन है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़ I का उद्घाटन होगा।

3/7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन

जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, चार चरण का काम पूरा होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा।

4/7

यूपी में हो जाएंगे 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री शुक्रवार को नोएडा एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग और रनवे को देखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान 21 विधानसभा क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहेंगे। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

5/7

अप्रैल अंत तक हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन अप्रैल अंत तक शुरू होने की संभावना है। यहां से 65 शहरों के लिए सेवा शुरू करने का दावा है। पहले चरण में देश के 10 शहरों के लिए सेवा शुरू होगी। शुरुआत में केवल घरेलू और कार्गो उड़ानें ही संचालित की जाएंगी।

6/7

25 साल पुराना सपना आज होगा साकार

गौतमबुद्ध नगर में 25 वर्ष पहले देखा गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना शनिवार को साकार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।

7/7

यह पहला एमआरओ हब होगा

प्रधानमंत्री एयरपोर्ट परिसर में एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) हब की भी नींव रखेंगे। नोएडा एयरपोर्ट परिसर में विमानों के रखरखाव के लिए बनने वाला यह पहला एमआरओ हब होगा। फिलहाल देश के विमानों में बड़ी तकनीकी और अन्य दिक्कतें आने पर मरम्मत के लिए विदेश पर निर्भर रहना पड़ता है।