AAP and BJP face off over the arrest of Nepal former PM नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी पर आप-भाजपा आमने-सामने, 'कोर्ट में सेटिंग' वाला मुद्दा भी उछला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी पर आप-भाजपा आमने-सामने, 'कोर्ट में सेटिंग' वाला मुद्दा भी उछला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रिएक्शन देते हुए कहा- अपने पुराने कुकर्मों की वजह से गिरफ़्तार हुए हैं। इस पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने निशाना साधा तो सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कोर्ट में सेटिंग वाले मुद्दे को बीच में ला दिया।

Sat, 28 March 2026 03:41 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी पर आप-भाजपा आमने-सामने, 'कोर्ट में सेटिंग' वाला मुद्दा भी उछला

पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ये एक्शन नई सरकार के गठन होते ही लिया गया, जिसकी चर्चा सरहद पार तक हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रिएक्शन देते हुए कहा- "अपने पुराने कुकर्मों की वजह से गिरफ़्तार हुए हैं।" इस पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने निशाना साधा तो सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कोर्ट में सेटिंग वाले मुद्दे को बीच में ला दिया, जानिए क्या है पूरा राजनीतिक बयानबाजी से भरा हुआ फसाद।

केपी शर्मा की गिरफ्तारी से शुरू हुई बयानबाजी

पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर भारत में दिल्ली भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं में राजनीतिक बयानबाजी और तनातनी शुरू हो गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस गिरफ्तारी को 'उनके पुराने कुकर्मों की वजह' बताया। इस पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ऐसा क्या कह दिया कि दोनों तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने जवाब देते हुए रेखा गुप्ता के 'कोर्ट में सेटिंग' वाले बयान को भी जोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने सिर्फ पर्दा हटाया, उद्घाटन आप करें- नोएडा एयरपोर्ट पर PM मोदी की खास अपील

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्या रिएक्शन दिया?

अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा- "नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री और गृह मंत्री अपने पुराने कुकर्मों की वजह से गिरफ़्तार।" इस पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और दिल्ली भाजपा के वाइस प्रेसीडेंस कपिल मिश्रा ने तंज कसते हुए लिखा- "दिल्ली का भी पूर्व CM अपने कुकर्मों की वजह से जेल गया था, फिर जाएगा।" इसके बाद उन्होंने हाहाहहा रिएक्ट करने के लिए हंसने वाली इमोजी बना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात हुई..., विपक्षी दलों से विनती भी की; PM मोदी

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के तंज पर आप के सवाल

कपिल मिश्रा के तंज पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 3 सवाल पूछे- पहला- GenZ अगर किसी देश में अच्छा काम कर रही हो तो तुम क्यों इतना परेशान हो? दूसरा- क्या तुम नेपाल की पूर्व सरकार के हमदर्द हो? इसके बाद उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता के बयान को जोड़ते हुए कपिल मिश्रा से पूछा- “तुम CM से सहमत हो?”

रेखा गुप्ता ने ‘कोर्ट में सेटिंग’ पर क्या कहा था

दरअसल सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता के उस बयान को उठाया, जिसमें सीएम ने शराब घोटाला केस में केजरीवाल समेत अन्य सभी 23 नेताओं के आरोपमुक्त किए जाने पर बोला था। रेखा गुप्ता ने कहा था- “वो (केजरीवाल) जिस बात को कह रहे हैं कि मैं कट्टर ईमानदार होकर छूट गया हूं। ड्राई क्लीन हो गया हूं। वो एक न्यायिक प्रक्रिया है, जिसका पहला फेज़ हो सकता है कि उन्होंने सेट करके निकाला हो, लेकिन अगले फेज़ में होने फिर सामना करना होगा। जवाब देना होगा।”

‘कोर्ट में सेटिंग’ पर आप ने रेखा गुप्ता पर साधा निशाना

अदालत में सेटिंग वाले मुद्दे को आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी उछाला था। सौरभ भारद्वाज ने कपिल मिश्रा के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए तीसरा सवाल पूछा- “पूर्व CM नहीं दिल्ली के तत्कालीन CM अरविंद केजरीवाल को 75+ की वृद्ध केंद्र सरकार ने जेल में डाला था और उस मामले में न्यायालय ने आदेश दिया है कि पूरा केस षड्यंत्र के तहत बनाया गया था। अब CM बोल रही है कोर्ट सेट था। तुम CM से सहमत हो?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, UP में हो जाएंगे 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे
ये भी पढ़ें:मुआवजे के रुपयों से किसानों ने खरीदीं लग्जरी गाड़ियां, बनवाए आलिशान बंगले
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।