noida vs gurugram real estate growth luxury housing infra impact क्या नोएडा का रियल स्टेट मार्केट गुरुग्राम को टक्कर दे रहा है? 5 पॉइंट में समझिए पूरी कहानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

क्या नोएडा का रियल स्टेट मार्केट गुरुग्राम को टक्कर दे रहा है? 5 पॉइंट में समझिए पूरी कहानी

Noida vs Gurugram real estate: एक समय तक किफायती और मिडिल-क्लास हाउसिंग के लिए जाना जाने वाला नोएडा अब तेजी से अपनी पहचान बदल रहा है। यहां भी रियल स्टेट के दाम नई-नई ऊचाईयां छू रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है- क्या नोएडा अब गुरुग्राम को सीधी चुनौती देने लगा है? 5 पॉइंट में समझिए पूरी कहानी।

Sun, 12 April 2026 09:59 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान टाइम्स, नोएडा
share
क्या नोएडा का रियल स्टेट मार्केट गुरुग्राम को टक्कर दे रहा है? 5 पॉइंट में समझिए पूरी कहानी

Noida vs Gurugram real estate: एक समय तक किफायती और मिडिल-क्लास हाउसिंग के लिए जाना जाने वाला नोएडा अब तेजी से अपनी पहचान बदल रहा है। बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, अल्ट्रा-लक्ज़री हाउसिंग और हाई-नेटवर्थ खरीदारों की बढ़ती दिलचस्पी ने इसे प्रीमियम रियल एस्टेट मैप पर ला खड़ा किया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन, मेट्रो विस्तार और एक्सप्रेसवे नेटवर्क ने इस बदलाव को और तेज कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है- क्या नोएडा अब गुरुग्राम को सीधी चुनौती देने लगा है? 5 पॉइंट में समझिए पूरी कहानी।

1. इंफ्रास्ट्रक्चर बना सबसे बड़ा गेमचेंजर

नोएडा की तेजी से बदलती तस्वीर के पीछे सबसे बड़ा कारण इसका इंफ्रास्ट्रक्चर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने से इस पूरे इलाके की कनेक्टिविटी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसके साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और लगातार फैलता मेट्रो नेटवर्क शहर को दिल्ली और एनसीआर के अन्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट खुलते ही बदली रियल एस्टेट की चाल, अब भी कमाई का मौका या खत्म हुआ..

2. अल्ट्रा-लक्ज़री प्रोजेक्ट्स से बदली छवि

नोएडा अब सिर्फ किफायती घरों का बाजार नहीं रह गया है। यहां 25000 से 35000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक के अल्ट्रा-लक्ज़री प्रोजेक्ट्स लॉन्च हो रहे हैं। M3M India जैसे डेवलपर्स ग्लोबल ब्रांड्स के साथ मिलकर हाई-एंड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स ला रहे हैं।

गुलशन ग्रुप द्वारा इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के साथ मिलकर देश का सबसे ऊंचा ताज होटल और सर्विस्ड रेजिडेंसेज बनाने की योजना इस ट्रेंड को और मजबूत करती है। इन प्रोजेक्ट्स की कीमत 3 करोड़ से लेकर 35-40 करोड़ तक पहुंच रही है।

ब्रांडेड रेजिडेंसेज और प्रीमियम सुविधाओं ने नोएडा की छवि को पूरी तरह बदल दिया है। अब यह शहर उन खरीदारों को अपनी ओर खींच रहा है, जो पहले गुरुग्राम या साउथ दिल्ली को तरजीह देते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता को जल्दबाजी में हटाना शर्मनाक होगा, इसलिए नए LG को लाई भाजपा- आप

3. खरीदारों की प्रोफाइल में बड़ा बदलाव

नोएडा के रियल एस्टेट मार्केट में खरीदारों की प्रोफाइल भी तेजी से बदल रही है। अब यहां सिर्फ मिडिल-क्लास परिवार ही नहीं, बल्कि CXO, इंडस्ट्रियलिस्ट, NRI और सीनियर कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स भी इन्वेस्ट कर रहे हैं।

कई नोएडा-आधारित परिवार ‘कोठी’ से ‘कॉनडो लाइफस्टाइल’ की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। वहीं साउथ दिल्ली के खरीदार भी बेहतर स्पेस, आधुनिक सुविधाओं और अपेक्षाकृत कम कीमत के कारण नोएडा की ओर रुख कर रहे हैं।

इसके अलावा, नोएडा में बढ़ती ऑफिस स्पेस डिमांड और रोजगार के अवसर भी हाउसिंग डिमांड को सपोर्ट कर रहे हैं। यानी अब यह सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि काम और निवेश- दोनों के लिए आकर्षक बनता जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई लाइन बिछाने से ब्लू लाइन के मेकओवर तक, दिल्ली मेट्रो से जुड़े 10 बड़े अपडेट

4. कीमतों में उछाल, फिर भी गुरुग्राम से सस्ता

पिछले कुछ सालों में नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। कई इलाकों में अपार्टमेंट की कीमतें लगभग तीन गुना तक बढ़ गई हैं, जबकि प्लॉट्स की कीमतें औसतन 1.5 गुना बढ़ी हैं। कुछ माइक्रो-मार्केट्स में तो 5 गुना तक का उछाल दर्ज किया गया है।

इसके बावजूद नोएडा अभी भी गुरुग्राम और मुंबई के मुकाबले अपेक्षाकृत किफायती है। जहां नोएडा में औसतन 9000 से 15000 रुपये प्रति वर्ग फुट और प्रीमियम सेगमेंट में 40000 रुपये तक कीमत है, वहीं गुरुग्राम में यह 20000 रुपये से 37000 रुपये और मुंबई में 40000 रुपये से ऊपर है। यही कारण है कि निवेशक नोएडा को एक “वैल्यू फॉर मनी” मार्केट के रूप में देख रहे हैं, जहां भविष्य में कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है।

noida news

5. क्या नोएडा सच में गुरुग्राम को टक्कर दे पाएगा?

रियल स्टेट से जुड़े जानकारों का मानना है कि नोएडा तेजी से आगे बढ़ रहा है और दोनों शहरों के बीच का अंतर कम होता जा रहा है। हालांकि, अभी भी गुरुग्राम में ग्रेड-A डेवलपर्स और हाई-एंड प्रोजेक्ट्स की संख्या ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि गुरुग्राम भी कभी इसी दौर से गुजरा था, जब वहां शिफ्ट होना “डाउनग्रेड” माना जाता था। आज वही शहर प्रीमियम रियल एस्टेट हब बन चुका है। नोएडा भी अब उसी मोड़ पर खड़ा नजर आ रहा है।

अगर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होते हैं और डिमांड का मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो आने वाले सालों में नोएडा गुरुग्राम को कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि, पूरी तरह आगे निकलने के लिए इसे और ज्यादा ग्रेड-A प्रोजेक्ट्स और मजबूत शहरी सुविधाओं की जरूरत होगी।

नोएडा अब गुरुग्राम का सस्ता विकल्प नहीं रहा

अंत में ये कहा जा सकता है कि नोएडा अब ‘गुरुग्राम का सस्ता विकल्प’ नहीं रहा, बल्कि एक उभरता हुआ प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट बन चुका है। बेहतर कनेक्टिविटी, बड़े प्रोजेक्ट्स और बदलती खरीदार प्रोफाइल इसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। फिलहाल मुकाबला बराबरी की ओर बढ़ रहा है और आने वाले सालों में यह रेस और दिलचस्प होने वाली है।

रिपोर्ट- वंदना रमनानी

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।