delhi dehradun expressway inauguration 14 april toll rates route map two entry options ghaziabad travel time 14 अप्रैल से खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद के पास होंगे एंट्री के दो विकल्प, Ncr Hindi News - Hindustan
More

14 अप्रैल से खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद के पास होंगे एंट्री के दो विकल्प

Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी से निकल रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का 14 अप्रैल को उद्घाटन होगा। देहरादून तक एक्सप्रेसवे शुरू होने से गाजियाबाद के लोगों को भी काफी सहूलियत मिल सकेगी।

Mon, 6 April 2026 08:12 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, दीपक सिरोही
share
14 अप्रैल से खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद के पास होंगे एंट्री के दो विकल्प

Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी से निकल रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का 14 अप्रैल को उद्घाटन होने जा रहा है। एक्सप्रेसवे के दो खंड दिल्ली से लोनी और लोनी से बागपत वाहनों के लिए पहले ही खोले जा चुके हैं। देहरादून तक एक्सप्रेसवे शुरू होने से गाजियाबाद के लोगों को भी काफी सहूलियत मिल सकेगी। लोग जाम में फंसे बिना आसानी से देहरादून पहुंच सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को सहारनपुर में एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं। एनएचएआई के अधिकारी उद्घाटन की तैयारी में जुट गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:213 KM दूरी 2.5 घंटे में होगी पूरी, इस दिन शुरू होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

210 किलोमीटर लंबा है एक्सप्रेसवे

दिल्ली से देहरादून तक 210 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण कई खंड में बांटकर पूरा किया गया है। इसका पहला खंड अक्षरधाम से लोनी और दूसरा खंड लोनी से खेकड़ा के पास मवीकला गांव तक है। 32 किलोमीटर लंबे दोनों खंड पहले ही वाहनों के लिए खोले जा चुके हैं। इन खंड पर कई माह से वाहन चालक सरपट सफर कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे को अब बागपत से देहरादून तक खोलने की तैयारी है।

जिले के लोगों के पास दो विकल्प

गाजियाबाद के लोगों के पास देहरादून एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के दो विकल्प हैं। पहला विकल्प लोनी से होते हुए एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर सकते हैं। दूसरा विकल्प है कि ईस्टर्न पेरिफेरल से खेकड़ा के मवीकला गांव से सीधे देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर सकेंगे। एक्सप्रेसवे से देहरादून की दूरी लगभग ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी। गाजियाबाद से लोग अभी देहरादून जाने के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार से होकर जाते हैं। लोग जाम में फंस जाते हैं। अब लोग सुरक्षित और सरपट सफर कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़ेगा UER-2, ट्रॉनिका सिटी तक विस्तार को सर्वे शुरू

तीन एक्सप्रेसवे के जुड़ने से कई जनपदों को राहत

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल से जोड़ा गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल को गाजियाबाद में डीएमई से जोड़ा है। इस तरह तीन एक्सप्रेसवे जोड़े गए हैं। गाजियाबाद, और बुलंदशहर के लोगों को फायदा मिलेगा।

दिल्ली से देहरादून तक कार का टोल 675 होगा

एनएचएआई ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की टोल दरें निर्धारित कर दी है। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से देहरादून तक कार का टोल 675 रुपये देना होगा।24 घंटे में वापसी करने पर 1010 रुपये टोल देना होगा।

अरविंद कुमार, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई, ''दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो खंड दिल्ली और लोनी से बागपत पहले ही वाहनों के लिए खोले जा चुके हैं। 14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे शुरू हो जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम सहारनपुर में है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, 973 प्लॉट की स्कीम आई; जानें कीमत-लोकेशन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।