delhi dehradun expressway : bus fares could drop by up to rs 200 travel time also be half दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 200 रुपये तक घट सकता है बसों का किराया, ट्रैवल टाइम भी होगा हाफ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 200 रुपये तक घट सकता है बसों का किराया, ट्रैवल टाइम भी होगा हाफ

Delhi Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने से बसों का किराया 200 रुपये तक घटने और सफर का समय लगभग आधा होने की उम्मीद है। इससे न केवल सफर आसान होगा बल्कि यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होने के आसार हैं।

Sat, 11 April 2026 07:29 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/देहरादून, रविन्द्र थलवाल
share
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 200 रुपये तक घट सकता है बसों का किराया, ट्रैवल टाइम भी होगा हाफ

दिल्ली से देहरादून की राह अब न केवल आसान होने जा रही है बल्कि मुसाफिरों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होने वाला है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) शुरू होने से उत्तराखंड रोडवेज की बसों का किराया 200 रुपये तक घटने और सफर का समय लगभग आधा होने की उम्मीद है।

अब तक देहरादून से दिल्ली पहुंचने में करीब पांच घंटे लगते थे, वहीं एक्सप्रेसवे से यह सफर मात्र तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर दूरी घटने का फायदा यात्रियों को किराये में भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:213 KM दूरी 2.5 घंटे में होगी पूरी, इस दिन शुरू होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

कितना घट सकता है किराया

परिवहन निगम के मुताबिक, वॉल्वो बस का किराया वर्तमान के 945 रुपये से घटकर 745 रुपये हो सकता है। इसी तरह एसी बसों का किराया 704 रुपये से घटकर 630 रुपये और साधारण बसों का किराया 420 रुपये से घटकर 380 रुपये होने की संभावना है। देहरादून डिपो के सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि एक्सप्रेसवे के संचालन के साथ रोडवेज की विशेष सेवा शुरू की जाएगी। शुरुआत में हम करीब 15 नॉन-स्टॉप बसें एक्सप्रेसवे से भेजेंगे।

ये बसें मात्र तीन घंटे में दिल्ली पहुंचेंगी। रोडवेज का किराया घटते ही निजी बस ऑपरेटर भी यात्रियों को लुभाने के लिए अपना किराया 10 से 15 फीसदी तक कम कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 से खुलेगा दिल्ली-देहरादून हाईवे, गाजियाबाद के पास होंगे एंट्री के 2 विकल्प

कम होगी 50 किलोमीटर की दूरी

नया एक्सप्रेसवे देहरादून और दिल्ली के बीच के फासले को कम कर देगा। वर्तमान में यह दूरी 260 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे से घटकर 210 किलोमीटर रह जाएगी। हालांकि, पुराने हाईवे पर चार टोल प्लाजा थे, जबकि एक्सप्रेसवे पर पांच टोल प्लाजा होंगे। इस वजह से टोल टैक्स का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है।

delhi dehradun expressway

एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

जिला प्रशासन ने 13 जोन में बांटा रूट

जिला प्रशासन ने पूरे रूट को 13 जोन में विभाजित करते हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। प्रधानमंत्री के भ्रमण को प्रस्तावित सड़क मार्ग के चिन्हित स्थलों पर सांस्कृतिक दलों द्वारा स्थानीय लोक संस्कृति एवं परम्पराओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों झलक भी देखने को मिलेगी।

देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में जनसभा करेंगी पीएम

प्रधानमंत्री एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह तक पहुंचने के लिए वह सड़क मार्ग का प्रयोग करेंगे, इसके लिए पूरे मार्ग को कुल 13 जोनों में बांटा गया है। देहरादून के डीएम सविन बंसल नियमित रूप से पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर तैनात सभी जोनल, सेक्टर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए समयबद्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम बंसल प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे भ्रमण मार्ग पर आमजन से सहयोग प्रदान करने एवं सम्मान कार्यक्रम में स्वैच्छिक प्रतिभाग की सुगमता, समन्वय एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे हैं। पीएम मोदी के सम्मान में हजारों की संख्या में आमजन के सम्मलित होने की संभावना है।

(वार्ता के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का असर, प्रॉपर्टी के दाम 25% तक बढ़ने के आसार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।