delhi crime woman murdered by attacked with sharp weapon in jyoti nagar area दिल्ली में खौफनाक वारदात; घर में घुसकर महिला की हत्या, धारदार हथियार से कई वार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में खौफनाक वारदात; घर में घुसकर महिला की हत्या, धारदार हथियार से कई वार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में एक महिला की घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के समय पति बाहर थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव पर चोट के कई निशान मिले। 

Sun, 15 Feb 2026 09:24 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
share
दिल्ली में खौफनाक वारदात; घर में घुसकर महिला की हत्या, धारदार हथियार से कई वार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में रविवार को एक 55 वर्षीय महिला का शव उसके घर में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। महिला के सिर, हाथ व पैर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे और उनसे खून बह रहा था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और मामला दर्ज करके जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।

महिला से अलग रहते हैं बेटे

पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ मकान संख्या-766, अमर कॉलोनी इलाके में रहती थी। पति महावीर प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उसके दो बेटे भी हैं लेकिन वे अलग रहते हैं।

धारदार हथियार से कई वार

रविवार सुबह एक पड़ोसी महिला किसी काम से उसके घर में गई तो विमला का शव देखकर उसके होश उड़ गए। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे और महिला का पति भी घर पर मौजूद नहीं था। ऐसे में महिला ने तत्काल पड़ोसियों को एकत्रित कर पुलिस को सूचित किया। जांच में पता चला कि वारदात के वक्त महिला का पति महावीर किसी काम से गांव गया हुआ था।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया रविवार सुबह ज्योति नगर थाने में मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तत्काल उसे उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

घर में जबरन प्रवेश के सुराग नहीं

इधर, क्राइम व एफएसएल की टीमों को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। टीमों ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं। घर में जबरन प्रवेश के कोई सुराग नहीं मिले हैं। हत्यारोपी का प्रवेश दोस्ताना ही लग रहा है। मौके की जांच से पता चला है कि वह महिला का कोई जानकार ही था। पुलिस मौके से बरामद सुरागों व छानबीन में सामने आए तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच करते हुए आरोपी की पहचान व तलाश कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्ती, पैसा और फिर कत्ल; दिल्ली में NGO डायरेक्टर ने साथी को उतारा मौत के घाट
ये भी पढ़ें:दिल्ली के नेहरू प्लेस को नई सौगात; कल से शुरू होगी 6 मंजिला पार्किंग
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा मौसम; तापमान पर अपडेट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।