delhi crime ngo director kills colleague due to money dispute दोस्ती, पैसा और फिर कत्ल; दिल्ली में NGO डायरेक्टर ने साथी को उतारा मौत के घाट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दोस्ती, पैसा और फिर कत्ल; दिल्ली में NGO डायरेक्टर ने साथी को उतारा मौत के घाट

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में पैसों के विवाद के चलते एक NGO डायरेक्टर ने अपने पार्टनर की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों के बीच लाखों रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा था। 

Sun, 15 Feb 2026 08:46 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
share
दोस्ती, पैसा और फिर कत्ल; दिल्ली में NGO डायरेक्टर ने साथी को उतारा मौत के घाट

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में रुपयों की लेनदेन को लेकर हुई मामूली कहासुनी व विवाद के बाद एक युवक ने पेपर कटर से गला रेतकर पार्टनर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 46 वर्षीय हरीश कंडवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी आसिम अली को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पेपर कटर बरामद कर लिया है।

रुपये की लेनदेन को लेकर चल रहा था झगड़ा

पुलिस उपायुक्त दराड़े शरद भास्कर के मुताबिक, पुलिस जांच में पता चला है कि हत्यारोपी आसिम साईं साधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन नाम के एनजीओ का डायरेक्टर है और वह घर में ही एनजीओ चलाता था। दोनों पार्टनर हैं। हरीश उसकी एनजीओ की लिए फंड मैनेज करता था। उनके बीच कई दिनों से लाखों रुपये की लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था।

पेपर कटर से हमला कर हत्या

शनिवार को आरोपी युवक आशिम अली व हरीश मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसने सीडी ब्लॉक, हरि नगर के पास हरीश पर पेपर कटर से हमला कर हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घायल हालत में लाया गया था अस्पताल

पुलिस को रविवार तड़के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से मामले की सूचना मिली। अस्पताल में पता चला कि एक शख्स को गर्दन पर चाकू लगने के बाद गंभीर घायल हालत में अस्पताल लाया गया था जहां उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जांच के दौरान मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी हरीश कंडवाल के रूप में हुई। परिवार में माता पिता, पत्नी, बेटा और अन्य सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस ने छानबीन के दौरान रुपयों के विवाद का पता लगाया। इसके बाद आरोपी आसिम अली को तकनीकि सर्विलांस एवं स्थानीय सूत्रों की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं; किन संभागों में मौसम रहेगा खराब?
ये भी पढ़ें:दिल्ली के नेहरू प्लेस को नई सौगात; कल से शुरू होगी 6 मंजिला पार्किंग
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा मौसम; तापमान पर अपडेट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।