anti muslim slogans on delhi dehradun highway fir against hindu raksha dal दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुस्लिम विरोधी नारे, हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं पर FIR- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुस्लिम विरोधी नारे, हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं पर FIR- VIDEO

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मुसलमानों के प्रवेश निषेध वाले आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने पर पुलिस ने अज्ञात हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fri, 27 Feb 2026 09:43 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुस्लिम विरोधी नारे, हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं पर FIR- VIDEO

यूपी में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मुस्लिम विरोध आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के बाद केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एक कर्मचारी की शिकायत पर हिंदू रक्षा दल के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दो युवतियां रेलिंग पर स्प्रे पेंट से कुछ लिखती दिख रही हैं।

कहां हुई घटना?

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा के तहत बेहतीगढ़ के पास दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे (NH-72A) के किनारे रेलिंग के लिए बनी दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। दीवार पर लिखा गया था, 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।

वायरल वीडियो में नफरती बयान लिखती दिख रही लड़कियां

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो की असलियत भी वेरिफाई कर रही है जिसमें कथित तौर पर दो युवतियां NH-72A के एक ऊंचे हिस्से पर रेलिंग पर स्प्रे पेंट से उक्त नारे लिखती नजर आ रही हैं।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी ने दी शिकायत

पुलिस सुपरिटेंडेंट (रूरल) सागर जैन ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने इस बारे में शिकायत दी थी। इसके आधार पर ‘हिंदू रक्षा दल’ नाम के एक संगठन के अनजान कार्यकर्ताओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस की रही वायरल वीडियो की जांच

बीएनएस की धारा 353(2) ऐसे बयान के लिए लगाई जाती है जिससे समाज और लोगों में गलतफहमी पैदा होती हो। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने यह भी बताया कि एक वीडियो फुटेज में उत्तराखंड में रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वाली एक कार भी दिखाई दे रही है। वीडियो की सत्यता की छानबीन जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में हथौड़े से तोड़ी मजार, हिंदू रक्षा दल का पदाधिकारी अरेस्ट
ये भी पढ़ें:'दीपक का मुल्लापन हम निकालेंगे',हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी का धमकी भरा वीडियो
ये भी पढ़ें:चौथा बच्चा करने पर 21 हजार और 5वें बच्चे पर देंगे 31 हजार, पिंकी चौधरी का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।