Husband sentenced to death for wife murder inserted bottle into private parts cut body into 12 pieces प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल शरीर के किए 12 टुकड़े, पत्नी की हत्या में पति को फांसी की सजा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल शरीर के किए 12 टुकड़े, पत्नी की हत्या में पति को फांसी की सजा

अरवल जिले के मेहंदिया में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बोतल डालकर उसकी बेरहमी से हत्या करने और फिर शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने वाले पति को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।

Tue, 24 Feb 2026 06:31 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, अरवल
share
प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल शरीर के किए 12 टुकड़े, पत्नी की हत्या में पति को फांसी की सजा

बिहार के अरवल कोर्ट ने पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले पति को फांसी की सजा सुनाई है। मेहंदिया थाना क्षेत्र (अरवल) के जमुहारी गांव में दो साल पहले बीरबल साहू ने अपनी पत्नी सुमंती सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। वहशी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। फिर उसके शरीर को 12 टुकड़े कर दिए। जब घर वालों ने यह मंजर देखा तो वे भी सन्न रह गए थे। अरवल के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रवि रंजन मिश्र की अदालत ने इसे दुर्लभतम मामला बताया। साथ ही, दोषी पति को मरने तक फांसी के फंदे पर लटकाने का आदेश दिया।

अदालत में इस केस की सुनवाई के दौरान सूचक और गवाहों ने अपने बताया था कि 20 जुलाई 2024 को बीरबल साहू ने अपनी पत्नी सुमंती सिंह के शरीर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया। उसने पत्नी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

न्यायालय ने सुनवाई पश्चात अभियुक्त बीरबल साहू को बीएनएस की धारा 103 के तहत दोषी पाया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद मंगलवार को उसे फांसी की सजा सुना दी गई। अरवल कोर्ट में किसी दोषी को मृत्युदंड की सजा पहली बार दी गई है।

बेटे ने कराई थी एफआईआर

अपर लोक अभियोजक बिंदु भूषण प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पत्नी की हत्या के दोषी बीरबल साहू के खिलाफ उसके बेटे राजकुमार सिंह ने ही मेहंदिया थाना में एफआईआर कराई थी। दोषी बीरबल बुजुर्ग है और बताया जाता है कि वह शिक्षक रह चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीवी का गला रेतकर थाने पहुंचा पति, बेटा पैदा नहीं हुआ तो कर दिया मर्डर

मंजर देख सहम गए थे परिवार वाले

वारदात वाले दिन पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था। इसके बाद बीरबल साहू ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। फिर अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर वहीं पर बैठ गया। शाम को जब बीरबल का पोता स्कूल से घर आया तो खून देखकर चिल्लाने लगा। बड़ी बहू संजू देवी वहां पहुंची तो उसका ससुर बीरबल हाथ में कुल्हाड़ी लिए बैठा हुआ था और सास का शरीर क्षत-विक्षत पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट दबाकर पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार; बहू पर ससुर का सनसनीखेज आरोप

हो-हल्ला होने के बाद गांव वाले भी दौड़कर वहां पहुंचे। इसके बाद बीरबल साहू हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उन्हें भी धमकाने लगा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बीरबल साहू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बीरबल ने अपनी पत्नी के पैर की अंगुली से लेकर स्तन तक को काट दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के पति के टुकड़े कर ड्रम में रखा, नमक डाला; प्रेमी को हुई सजा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।