delhi crime news liquor smuggling by camels busted in national capital पुलिस को चकमा देने का अजब तरीका, दिल्ली में ऊंटों से शराब तस्करी का भंडाफोड़, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पुलिस को चकमा देने का अजब तरीका, दिल्ली में ऊंटों से शराब तस्करी का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने ऊंटों के जरिए शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संगम विहार वन क्षेत्र में बिछाए जाल में फंसे आरोपी से 39 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। चेकिंग से बचने के लिए ऊंटों का सहारा लिया जाता था।

Mon, 30 March 2026 07:10 PMKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share
पुलिस को चकमा देने का अजब तरीका, दिल्ली में ऊंटों से शराब तस्करी का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने ऊंटों के जरिए हरियाणा से दिल्ली में शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह सड़कों पर पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए ऊंटों की मदद से जंगल के रास्तों का इस्तेमाल कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने संगम विहार के वन क्षेत्र में जाल बिछाकर ऊंटों के साथ गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने 39 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ऊंटों को पशु संरक्षण विभाग को सौंप दिया है।

हरियाणा से जंगल के रास्ते होती थी तस्करी

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गिरोह ऊंटों का इस्तेमाल कर हरियाणा से जंगल के रास्ते दक्षिण दिल्ली में शराब की तस्करी करता था। गिरोह का सरगना पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान विनोद भड़ाना (48) के रूप में हुई है। विनोद भड़ाना हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है।

पुलिस से बचने के लिए ऊंटों का सहारा

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़कों पर जांच स्थलों से बचने के लिए यह गिरोह ऊंटों का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए करता था। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक गिरोह ऊंटों पर शराब लादकर दिल्ली में इसकी तस्करी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने टीमें बनाईं और सूचना के आधार पर सोमवार को तड़के जाल बिछाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी का इंटरनेशनल गैंग पकड़ा, पाक-बांग्लादेश से कनेक्शन

39 कार्टन अवैध शराब बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने गिरोह के सरगना को संगम विहार वन क्षेत्र से पकड़ लिया। आरोपी को दो ऊंटों का इस्तेमाल कर अवैध शराब की ढुलाई कर रहा था। पुलिस ने अवैध शराब के 39 कार्टन बरामद किए हैं। ऊंटों को मुक्त करा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेटिंग ऐप पर हुश्न का जाल; मिलने बुला किया किडनैप, 7 लाख लूटे, दिल्ली में वारदात

गिरोह के अन्य आरोपियों की खोजबीन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी भड़ाना ने खुलासा किया कि राजमार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी जांच के कारण पारंपरिक तस्करी मार्ग तेजी से जोखिम भरे थे। इस वजह से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपी नेब सराय थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले में शामिल रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए टीमें काम कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेट्रो पोस्टर से टेरर टेस्ट, मंदिरों की रेकी… दिल्ली में बड़े हमले की थी तैयारी?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।