delhi police busting arms smuggling module links to pakistan and bangladesh दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी का इंटरनेशनल गैंग पकड़ा, पाक-बांग्लादेश से कनेक्शन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी का इंटरनेशनल गैंग पकड़ा, पाक-बांग्लादेश से कनेक्शन

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों वाले हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आधुनिक पिस्तौलें मिली हैं। पुलिस इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Wed, 25 March 2026 02:27 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी का इंटरनेशनल गैंग पकड़ा, पाक-बांग्लादेश से कनेक्शन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हैं। यह गिरोह पिछले 7-8 महीनों से बड़ी संख्या में हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया इनपुट पर दिल्ली के दरियागंज इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके 2 चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया।

खुफिया इनपुट पर ऐक्शन, दरियागंज में छापेमारी

क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में पुलिस को उत्तर भारत और दिल्ली में सक्रिय एक सिंडिकेट की जानकारी मिली थी। खुफिया इनपुट में बताया गया था कि गिरोह पिछले 7 से 8 महीनों से भारी मात्रा में हथियारों की सप्लाई कर रहा है। इस इनपुट पर काम करते हुए 13 मार्च को दिल्ली के दरियागंज इलाके में छापेमारी की गई जहां से राहिल नाम का मुख्य आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने उसके दो चचेरे भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया।

आधुनिक पिस्तौलें बरामद

आरोपियों के पास से 4 बेहद आधुनिक पिस्तौल बरामद हुई हैं। पूछताछ में पता चला कि जौनपुर के रहने वाले सोनू गुप्ता ने छापेमारी से महज आधा घंटा पहले ही इनसे पांच हथियार लिए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोनू गुप्ता का पीछा किया और उसे डेढ़ घंटे के भीतर उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कहां होना था और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जासूसी के शक में एयरफोर्स का जवान गिरफ्तार, पाक के हैंडलर्स को भेजता था सूचना

हाल में पकड़ा गया है पाक के लिए जासूसी करने वाला गिरोह

यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा है। एक दिन पहले ही पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह से जुड़े तीन और आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनको मिलाकर अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी पाकिस्तानी जासूसी कांड में हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क; एक और ऐक्शन, महिला समेत 3 अरेस्ट, सीमा पार से जुड़े तार

महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार

सनद रहे बीते 14 मार्च को कौशांबी थाना पुलिस ने एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके मोबाइल से सैन्य ठिकानों और संवेदनशील इलाकों के फोटो, वीडियो और लोकेशन मिली थी। आरोपी इन तस्वीरों, वीडियो और लोकेशन को पाकिस्तान से चल रहे व्हाट्सऐप ग्रुप में भेज रहे थे। पांच नाबालिग समेत नौ आरोपियों को 20 मार्च को जबकि महिला व नाबालिग समेत तीन आरोपियों को 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला समीर तीसरी पास, परिवार की माली हालत भी खराब
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।