Was terrorist Shabir Lone preparing for a major attack in Delhi? मेट्रो पोस्टर से टेरर टेस्ट, मंदिरों की रेकी… दिल्ली में बड़े हमले की तैयारी में था आतंकी शबीर लोन?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मेट्रो पोस्टर से टेरर टेस्ट, मंदिरों की रेकी… दिल्ली में बड़े हमले की तैयारी में था आतंकी शबीर लोन?

जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल किसी छोटे-मोटे प्रचार के लिए नहीं, बल्कि बड़े आतंकी हमले की तैयारी में जुटा था। मेट्रो और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टर दरअसल एक तरह का “ट्रायल रन” थे, जिसके जरिए मॉड्यूल अपनी क्षमता और नेटवर्क की जांच कर रहा था।

Mon, 30 March 2026 02:29 PMRatan Gupta नई दिल्ली, एएनआई
share
मेट्रो पोस्टर से टेरर टेस्ट, मंदिरों की रेकी… दिल्ली में बड़े हमले की तैयारी में था आतंकी शबीर लोन?

राजधानी दिल्ली में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल और आतंकी शबीर लोन से जुड़े को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल किसी छोटे-मोटे प्रचार के लिए नहीं, बल्कि बड़े आतंकी हमले की तैयारी में जुटा था। मेट्रो और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टर दरअसल एक तरह का “ट्रायल रन” थे, जिसके जरिए मॉड्यूल अपनी क्षमता और नेटवर्क की जांच कर रहा था।

मंदिरों की रेकी, पाकिस्तान भेजे वीडियो

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, इस मॉड्यूल के सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय थे और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि कई मंदिरों और हाई-फुटफॉल वाले इलाकों की रेकी की गई थी। इन जगहों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजे जा रहे थे, ताकि आगे की साजिश को अंतिम रूप दिया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले भी दो बार दबोचा गया, दिल्ली में फिर गिरफ्तार होने वाला आतंकी शबीर लोन कौन?

पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे तार

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हैंडलर्स चला रहे थे। ये हैंडलर्स बांग्लादेश के रास्ते भारत में अपने मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहे थे। सबसे पहले कोलकाता में एक बेस तैयार किया गया, जहां से पूरे नेटवर्क को विस्तार दिया गया। इसके बाद दिल्ली समेत अन्य शहरों में एक्टिविटी शुरू की गई।

गिरफ्तार 8 आतंकियों में 7 बांग्लादेशी शामिल

जांच में यह भी सामने आया है कि हाल ही में जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, वे इसी मॉड्यूल का हिस्सा थे। इनमें सात बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। इनकी भूमिका पोस्टर लगाने, रेकी करने और स्थानीय स्तर पर नेटवर्क को मजबूत करने की थी। पोस्टर लगाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया, जिसके बाद पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी छोटी, डिग्री बड़ी: कुक के लिए ग्रेजुएट, सोशल वर्कर के लिए MPhil लाइन में
ये भी पढ़ें:नाले की गैस से बन रहा खाना! गाजियाबाद के शख्स का अनोखा दावा, एक्सपर्ट क्या बोले?

टारगेट किलिंग को अंजाम देने की थी तैयारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मॉड्यूल “टारगेट किलिंग” जैसे हमलों को अंजाम देने की तैयारी में था। इसके लिए नए लोगों की भर्ती और संभावित लोकेशन की पहचान की जा रही थी। हाल ही में पकड़ा गया आतंकी शबीर अहमद लोन इस नेटवर्क का हैंडलर बताया जा रहा है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मॉड्यूल से जुड़े हर कड़ी को खंगाल रही हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि समय रहते इस नेटवर्क का खुलासा होना एक बड़ी कामयाबी है, जिसने संभावित बड़े खतरे को टाल दिया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।