delhi crime dating app honey trap kidnapped and robbed of 7 lakhs डेटिंग ऐप पर हुश्न का जाल; मिलने बुला किया किडनैप, 7 लाख लूटे, दिल्ली में वारदात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

डेटिंग ऐप पर हुश्न का जाल; मिलने बुला किया किडनैप, 7 लाख लूटे, दिल्ली में वारदात

दिल्ली के कालकाजी में एक युवती ने डेटिंग ऐप के जरिए युवक को मिलने बुलाकर हनीट्रैप में फंसाया। इसके बाद जिम ट्रेनर और अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक का अपहरण किया और करीब सात लाख रुपये लूट लिए। 

Sun, 29 March 2026 12:03 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
share
डेटिंग ऐप पर हुश्न का जाल; मिलने बुला किया किडनैप, 7 लाख लूटे, दिल्ली में वारदात

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्पेशल स्टाफ ने कालकाजी इलाके में डेटिंग ऐप हनी-ट्रैप, अपहरण व लाखों की लूट में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती व चार अन्य आरोपी शामिल हैं। इन लोगों ने एक डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप कर कालकाजी निवासी एक युवक को अपने जाल में फंसाया और बंधक बनाकर उससे करीब 7 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि इन आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

डेटिंग ऐप पर हुई पहचान

पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, 25 मार्च को पीड़ित अनुरूप नरूला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक डेटिंग ऐप पर उसकी पहचान शेरी नाम की एक लड़की से हुई थी। लड़की ने उसे मिलने के बहाने नेहरू प्लेस बुलाया। जब पीड़ित वहां पहुंचा तो लड़की के तीन पुरुष साथियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी उसे जबरन एक कार में डालकर अगवा कर ले गए।

सात लाख रुपये कराए ट्रांसफर

कार में उसका गला दबाकर उसे डराया-धमकाया गया और जान से मारने की धमकी देकर यूपीआई, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के जरिए लगभग सात लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे वापस नेहरू प्लेस में ही छोड़कर फरार हो गए।

कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने वारदातस्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ऑनलाइन पेमेंट ट्रेल, सीडीआर, ओएसआईएनटी और फास्टैग डेटा का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ते हुए पुलिस ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

सभी आरोपी दबोचे

पुलिस ने छापेमारी कर पांचों आरोपियों को धर दबोचा। इनकी पहचान 30 वर्षीय नबोजीत, 28 वर्षीय संजय उर्फ जॉय, 25 वर्षीय ऋषभ राघव, 20 वर्षीय हरलीन कौर उर्फ जेनी और साहिल चौहान के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में विधायक कुलदीप कुमार की कार पर हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

जिम ट्रेनर, वेटनरी असिस्टेंट व कैब चालक आरोपी

पूछताछ में पता चला कि मास्टरमाइंड हरलीन ही ऐप पर शेरी बनकर लड़कों को डेट पर बुलाती थी। हालांकि इन सभी आरोपियों का कोई कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी नबोजीत एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और जिम ट्रेनर है, संजय एक वेटनरी डॉक्टर का असिस्टेंट है और ऋषभ पेशेवर कैब ड्राइवर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी का इंटरनेशनल गैंग पकड़ा, पाक-बांग्लादेश से कनेक्शन

लूटी रकम बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो कारें, पांच मोबाइल फोन और बैंक खातों में ट्रांसफर की गई लूटी हुई रकम बरामद कर ली है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से कारोबारी भाइयों को किया अगवा, कुरुक्षेत्र ले जाकर लूटे 52 लाख
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।