दिल्ली में विधायक कुलदीप कुमार की कार पर हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में अज्ञात बदमाशों ने कोंडली विधायक कुलदीप कुमार की सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में सोमवार शाम अज्ञात बदमाशों ने कोंडली विधायक कुलदीप कुमार की खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। घटना शाम करीब सात बजे सिंघला स्वीट्स के सामने हुई जिसके बाद विधायक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। विधायक ने बताया कि उन्हें किसी पर संदेह नहीं है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि वे हमलावरों को नहीं पहचानते है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस में लिखित शिकायत दी
पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विधायक कुलदीप कुमार उर्फ मोनू ने इस संबंध में पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत में विधायक ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस घटना में किसी भी व्यक्ति पर संदेह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे हमलावरों को नहीं पहचानते हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने विधायक के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
शाम करीब 7:03 बजे मधु विहार में वारदात
पुलिस को सोमवार शाम करीब 7:03 बजे मधु विहार थाने को वारदात की सूचना मिली। कॉल कर कोंडली विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक कुलदीप उर्फ मोनू थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मधु विहार स्थित 'सिंघला स्वीट्स' के सामने उनकी कार पर हमला हुआ है।
कार के पिछले हिस्से के बाईं तरफ का शीशा तोड़ा
वीआईपी से जुड़ा मामला होने के कारण सूचना मिलते ही एसीपी और स्थानीय एसएचओ, मधु विहार पुलिस बल के साथ तुरंत वारदातस्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद विधायक ने पुलिस को बताया कि उनकी कार सिंघला स्वीट्स के सामने सड़क पर खड़ी की गई थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने कार के पिछले हिस्से के बाईं तरफ का शीशा तोड़ दिया।
मोबाइल क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया
मामले की जांच के लिए मोबाइल क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। पुलिस फिलहाल घटना के सही कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दिल्ली पुलिस इस घटना की गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।




साइन इन