delhi crime girls kidnapped and murdered in sarai kale khan दिल्ली के सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, रेप की आशंका, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, रेप की आशंका

दिल्ली के सराय काले खां से 19 फरवरी को लापता हुई 6 वर्षीय बच्ची का शव सोमवार को एक कुएं से मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ईंट से मारकर हत्या की बात कबूली है। 

Mon, 23 Feb 2026 10:37 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राजन शर्मा, नई दिल्ली
share
दिल्ली के सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, रेप की आशंका

दिल्ली के सराय काले खां इलाके से एक 6 वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। बच्ची 19 फरवरी को अपने घर के पास से अचानक गायब हो गई थी। उसका शव सोमवार को इलाके से ही एक कुएं से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस स्टेशन ने हत्या, अपहरण और अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी 23 वर्षीय मनोज लुगुन को गिरफ्तार कर लिया है।

घर के बाहर से गायब हो गई थी बच्ची

पुलिस उपायुक्त डॉ हेमंत तिवारी ने बताया कि बच्ची अपने परिवार के साथ सराय काले खां इलाके में रहती है। 19 फरवरी को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। दोपहर करीब 3 बजे बच्ची घर के बाहर से गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश शुरू की। लंबे समय तक तलाश करने के बाद जब बच्ची के बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को उसके अपहरण की शिकायत दी।

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

पुलिस ने देर 19 फरवरी की देर रात 1 बजे मामले में बीएनएस की धारा 136(2) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बच्ची के घर के पास लगे और 200 मीटर के दायरे में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर उसका विश्लेषण शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज में बच्ची एक युवक के साथ जाती दिखाई दी।

आरोपी दूर का रिश्तेदार

परिजनों ने युवक की पहचान अपने दूरे के रिश्तेदार मनोज लुगुन के रूप में की जो उसकी इलाके में रहता है। पुलिस ने मनोज लुगुन की जानकारी जुटाई और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मनोज से पूछताछ के दौरान पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्य सामने आने पर उसने अपराध कबूल कर लिया।

सुनसान जगह पर ले गया आरोपी

आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को आईपी पार्क के पास शांति स्तूप के पीछे सुनसान जगह पर ले गया, जहां ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया।

बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका

पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से कुएं की तलाशी ली और बच्ची के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट पाई गई है। पुलिस ने अपहरण की एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है। लेकिन पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MCD का बड़ा फैसला; अब सामुदायिक भवनों में निखरेगा हुनर, खुलेंगे स्किल सेंटर
ये भी पढ़ें:दिल्ली सीलमपुर अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी सुलग रही अंसारी बिल्डिंग, करोड़ों खाक
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में शराब के नशे में युवकों का तांडव; रिटायर्ड कर्नल से मारपीट और लूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।