delhi crime businessmen brothers abducted from delhi robbed of 52 lakhs दिल्ली से कारोबारी भाइयों को किया अगवा, कुरुक्षेत्र ले जाकर लूटे 52 लाख, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से कारोबारी भाइयों को किया अगवा, कुरुक्षेत्र ले जाकर लूटे 52 लाख

दिल्ली के राजौरी गार्डन में 19 मार्च की रात को बदमाशों ने नकली पुलिसकर्मी बनकर दो कारोबारी भाइयों का अपहरण किया। फायरिंग और मारपीट के बाद आरोपी उनसे 52 लाख की नकदी व गहने लूटकर कुरुक्षेत्र में छोड़ गए।

Sat, 21 March 2026 05:22 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राजन शर्मा, नई दिल्ली
share
दिल्ली से कारोबारी भाइयों को किया अगवा, कुरुक्षेत्र ले जाकर लूटे 52 लाख

दिल्ली के राजौरी गार्डन में 19 मार्च की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर राजा गार्डन स्थित मैट्रो पीलर नंबर 167 के सामने बीच सड़क पर फायरिंग कर दो भाइयों का अपहरण कर लिया। आरोपी अपहरण के बाद उन्हें कुरुक्षेत्र ले गए और करीब 52 लाख रुपये की नकदी और गहने लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह से 20 मार्च को अपने घर पहुंचे और आपबीती परिजनों को बताई।

ज्वैलर गिरफ्तार

इसके बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने 20 मार्च की देर रात मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 21 मार्च को पुलिस ने मामले में ज्वैलर हरिश शर्मा उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कारोबारियों ने बेची थी ज्वेलरी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित कारोबारी 33 वर्षीय सागर शर्मा और 28 वर्षीय मानिक शर्मा अपने परिवार साथ पश्चिम विहार के मीरा बाग इलाके में रहे हैं। उनका जूते-चप्पल का कारोबार है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 18 मार्च को उन्होंने अपने परिचित ज्वैलर को घर की ज्वैलरी बेची थी। ज्वैलर ने उन्हें अगले दिन पैसे देने का आश्वासन दिया था।

पैसे लेने के लिए बुलाया था वसंत विहार

19 मार्च को उन्हें पैसे लेने के लिए पहले वसंत विहार बुलाया गया लेकिन दूरी अधिक होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद ज्वैलर के रिश्तेदार ने उन्हें राजा गार्डन स्थित मेट्रो पिलर नंबर 167 के पास बुलाया। रात में तय स्थान पर पहुंचने पर पीड़ितों को रकम दे दी गई। इसी दौरान अचानक दो युवक वहां पहुंचे और जबरन उनकी कार में घुसने लगे।

पिस्तौल निकालकर फायरिंग

सागर ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों भाई डर गए। इसके बाद आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को काबू में कर लिया और पुलिस की हथकड़ी से बांध दिया।

लूट कर हो गए फरार

आरोपी पीड़ितों की कार लेकर मौके से फरार हो गए और उन्हें बंधक बनाकर दिल्ली से बाहर ले गए। रास्ते में आरोपी सोनीपत, पानीपत और करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचे। कुरुक्षेत्र स्थित नौ गज पीर के पास आरोपियों ने दोनों भाइयों को सड़क किनारे उतार दिया और उनकी कार, 40 लाख रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण, तीन मोबाइल फोन और एक एप्पल वॉच लेकर फरार हो गए।

20 मार्च को दोनों भाई पहुंचे घर, दर्ज कराई शिकायत

पीड़ितों ने बताया कि बदमाश पूरी वारदात के दौरान खुद को पुलिसकर्मी बताते रहे और दोनों को जमकर पीटा। सागर के सिर पर आरोपियों ने पिस्तौल की बट से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह 20 मार्च को दोनों भाई अपने घर पहुंचे और उन्होंने राजौरी गार्डन थाना में शिकायत दर्ज कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के बवाना गैंगवार? गोगी गैंग के गुर्गे की गोली मारकर हत्या, 3 लोग घायल

सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान

पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ितों के संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सरेराह गुंडागर्दी; महिला पर पिस्तौल से हमला, सोने का कंगन लूटा- VIDEO

ज्वैलर ने कुख्यात गैंगस्टर के साथ मिलकर रची साजिश

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ज्वैलर रिंकू शर्मा ने लुधियाने के कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह रंधावा के साथ मिलकर साजिश रची थी। जैसे ही दोनों भाई पैसे लेने के लिए पहुंचे, इसी दौरन रंधावा गिरोह के बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब बाकि आरोपियों की तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस ने दबोचा रोहित गोदारा गैंग का शार्पशूटर, गुरुग्राम में फेंके थे ग्रेनेड
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।