delhi crime clash between two groups over one sided love 2 dead दिल्ली में एकतरफा प्रेम को लेकर 2 गुटों में बवाल, हिंसक झड़प में 2 की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में एकतरफा प्रेम को लेकर 2 गुटों में बवाल, हिंसक झड़प में 2 की मौत

दिल्ली के जखीरा इलाके में एकतरफा प्यार के विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया है।

Sun, 3 May 2026 12:14 AMKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share
दिल्ली में एकतरफा प्रेम को लेकर 2 गुटों में बवाल, हिंसक झड़प में 2 की मौत

दिल्ली के जखीरा इलाके में एकतरफा प्रेम को लेकर हुए विवाद में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। झड़प में कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक युवक किसी युवती से एकतरफा प्रेम करता था। इसको लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव था। दोनों परिवारों में मामला भी चल रहा था। शुक्रवार को दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। झड़प में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। इस मामले में हत्या की धाराओं के तहत जांच चल रही है।

कुछ की हालत नाजुक

पुलिस को शुक्रवार को एक झगड़े के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में उसकी टीम के पहुंचने से पहले ही घायलों को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया जा चुका था। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बाद में बेहतर उपचार के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

इलाज के दौरान दो की मौत

पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान जखीरा निवासी मंसूर उर्फ सन्नाटा (25), समीर और इम्तियाज (28) के रूप में और शबनम (बदला नाम) और अरमान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंसूर और इम्तियाज की मौत हो गई।

मंसूर का शबनम से था एकतरफा प्रेम

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मंसूर का शबनम (बदला नाम) के प्रति एकतरफा प्रेम था, जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच मुकदमा भी लंबित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा में गूंजेगी राम की कहानी, 6 मई को होगा संगीतमय रामकथा का आयोजन

दो FIR दर्ज

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों की मेडिकल जांच की गई। उनके मेडिकल प्रमाण पत्र प्राप्त किए गए। पुलिस ने इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। पहली प्राथमिकी प्रारंभिक रोजनामचा के आधार पर जबकि दूसरी शबनम (बदला नाम) के बयान के आधार पर दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्यापारियों को MCD ने दी बड़ी राहत, ट्रेड लाइसेंस शुल्क को संपत्ति कर से जोड़ा

हिरासत में नाबालिग

दोनों मामलों को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। बाद में एक मामले में धारा 103 (हत्या) भी जोड़ी गई। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों शबनम और इमरान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जलाई युवती की आठ दिन बाद दिल्ली अस्पताल में मौत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।