delhi viral video goons attacked on woman and looted gold bracelet दिल्ली में दिनदहाड़े गुंडागर्दी; महिला पर पिस्तौल बट से हमला, सोने का कंगन लूटा- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में दिनदहाड़े गुंडागर्दी; महिला पर पिस्तौल बट से हमला, सोने का कंगन लूटा- VIDEO

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात का वीडियो सामने आया है। स्कूल बस तक बेटी को छोड़ने गई एक महिला पर चार बदमाशों ने हमला कर सोने का कंगन लूट लिया और फरार हो गए।

Thu, 19 March 2026 12:37 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में दिनदहाड़े गुंडागर्दी; महिला पर पिस्तौल बट से हमला, सोने का कंगन लूटा- VIDEO

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाशों ने एक महिला पर हमला कर उसका सोने का कंगन लूट लिया और फरार हो गए। बताया जाता है कि पीड़िता अपनी बेटी को स्कूल बस के लिए छोड़कर स्कूटी से घर लौट रही थी तभी दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया। महिला ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है।

बेटी को छोड़ने गई थीं स्कूल बस स्टॉप

पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि पीड़िता कनिका मेहता अपने परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे वह स्कूटी से अपनी बेटी को विजय चौक स्थित स्कूल बस स्टॉप पर छोड़ने गई थीं। उन्होंने स्कूटी को सड़क के किनारे खड़ा किया और बेटी को बस में बैठाने चली गईं। उन्होंने अपनी बेटी को सुरक्षित बस में बैठाया और स्कूटी की ओर लौटीं।

हेलमेट पहने थे बदमाश

जैसे ही बस आगे बढ़ी, कनिका स्कूटी स्टार्ट करने लगीं। इसी बीच हेलमेट पहने चार बदमाश दो अलग-अलग स्कूटी से वहां पहुंचे और कनिका को घेर लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए उन्हें रुकने पर मजबूर किया।

हिम्मत जुटाई और घटना का किया विरोध

बदमाश कनिका से उनके गहने लूटने की कोशिश करने लगे। कनिका पहले तो सहम गईं लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाई और बदमाशों का विरोध किया। उन्होंने शोर मचाया। कनिका को विरोध करता देख बदमाश बौखला गए।

बट से सिर पर हमला, झपट लिया सोने का कंगन

उनमें से एक ने अपनी पिस्तौल निकाली और उसकी बट से कनिका के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले से कनिका दर्द से कराह उठीं। उनकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने उनके हाथ से सोने का कंगन झपट लिया और अपनी स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहू से झगड़ा सुलझाने पहुंची मां की फर्श पर पटक बेटे ने ली जान; दिल्ली में वारदात

सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश

पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कृष्णा नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कनिका को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए उन बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीचे दुकान और ऊपर मकान; दिल्ली में कैसे जिंदा जल गए 9 लोग, 2 ने लगा दी छलांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस की नाक के नीचे..; ईद पर 'खून की होली' वाली धमकी पर बिफरे ओवैसी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।