delhi crime bodies of two men recovered under suspicious circumstances in nawada area कमरे से आ रही थी बदबू; पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, दिल्ली में 2 लाशें मिलने से सनसनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कमरे से आ रही थी बदबू; पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, दिल्ली में 2 लाशें मिलने से सनसनी

दिल्ली के उत्तम नगर में एक बंद कमरे से दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। कमरे से शराब की बोतलें मिली हैं। 

Sat, 4 April 2026 11:38 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राजन शर्मा, नई दिल्ली
share
कमरे से आ रही थी बदबू; पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, दिल्ली में 2 लाशें मिलने से सनसनी

दिल्ली के उत्तम नगर के नवादा इलाके में एक किराए के कमरे से दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने कमरे से आ रही तेज बदबू की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। मौके पर शराब की बोतलें और खाना मिला है लेकिन शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि जहरीले खाने या दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहराई से जांच जारी है।

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय देवेन्द्र और 48 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। दोनों 65 वर्षीय नरेश के किराए के मकान में रहते थे। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि देवेन्द्र मोहन गार्डन इलाके में रहता था। जबकि अमित जेजे कॉलोनी हस्तसाल इलाके में रहता था।

संघर्ष या चोट के निशान नहीं

शनिवार शाम 6.55 बजे पड़ोसियों ने कमरे से तेज बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उत्तम नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अंदर दोनों युवक मृत अवस्था में पड़े मिले। शुरुआती जांच में किसी तरह के संघर्ष या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

सामान और शराब की बोतलें बरामद

मौके से खाने-पीने का सामान और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने साथ में खाना खाया और शराब पी, जिसके बाद सो गए। ऐसा माना जा रहा है कि या तो जहरीला पदार्थ खाने या फिर दम घुटने से दोनों की मौत हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार, मृतकों में से एक युवक ईएसआईसी अस्पताल में सरकारी कर्मचारी था, जबकि दूसरे के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के हरि नगर में ऑनर किलिंग, पिता और भाई के बाद मां भी गिरफ्तार

शांत स्वभाव के थे युवक

दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनसे पूछताछ कर उनके हालिया गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक शांत स्वभाव के थे और किसी विवाद की जानकारी नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नजफगढ़ नाले में ऑन द स्पॉट होगा कचरे व जलकुंभी का इलाज,पानी में उतरे नए ‘योद्धा’

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा है, जहरीले पदार्थ का सेवन या कोई अन्य कारण। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने यूपी से दबोचा ISIS संदिग्ध; बड़े आतंकी हमले की थी साजिश
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।