delhi coaching centre rape with 3 girls from two years दिल्ली के कोचिंग सेंटर में 12वीं की लड़कियों से रेप करता था टीचर, राज खुलने पर कुंडी बंद कर भागा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में 12वीं की लड़कियों से रेप करता था टीचर, राज खुलने पर कुंडी बंद कर भागा

कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर ने 12वीं की 3 लड़कियों के साथ लंबे समय तक रेप किया। आरोपी टीचर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली इन छात्राओं को फोटो-वीडियो वायरल करने और उनके परिवार की हत्या करने की धमकी देकर चुप कराता था। 

Thu, 12 March 2026 11:13 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, हेमंत कुमार पांडेय, नई दिल्ली
share
दिल्ली के कोचिंग सेंटर में 12वीं की लड़कियों से रेप करता था टीचर, राज खुलने पर कुंडी बंद कर भागा

बुराड़ी इलाके से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक निजी संस्थान का ट्यूशन टीचर पिछले दो साल से अपनी तीन छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। आरोपी टीचर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली इन छात्राओं को फोटो-वीडियो वायरल करने और उनके परिवार की हत्या करने की धमकी देकर चुप कराता था।

पीड़ित छात्राओं ने सोमवार को थाने में अपनी आपबीती बताई। छात्राओं का आरोप है कि आरोपी धीरज चौधरी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, मारपीट और बंधक बनाने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैनीताल में रेप से बचने को दिल्ली की लड़की चलती कैब से कूदी, जंगल में काटी रात

17 वर्षीय पीड़िता रंजना (परिवर्तित नाम) के अनुसार अक्तूबर 2024 में ट्यूशन टीचर धीरज चौधरी ने जन्मदिन के बहाने पार्टी रखी थी। आरोप है कि पार्टी के दौरान वह शराब के नशे में तीनों छात्राओं से मारपीट करने लगा। दरअसल, उसे पता चला था कि छात्राएं अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। पीड़िता के मुताबिक पिछले साल अगस्त में धीरज ने उसे और उसकी एक सहेली को कोचिंग सेंटर बुलाया। वहां आरोपी ने दोनों की बेल्ट से पिटाई की और उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके दो दिन बाद उसने तीसरी छात्रा को भी सेंटर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रंजना ने जब घटना की जानकारी परिवार को देने की बात कही तो आरोपी ने धमकी दी कि वह एआई तकनीक से उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

घर पर शिकायत करने आया, कुंडी लगाकर भागा

पीड़िता के अनुसार सोमवार को आरोपी धीरज एक छात्रा के घर पहुंचा, जहां उसकी मां भी मौजूद थीं। वहां उसने तीनों सहेलियों के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। इसी दौरान एक छात्रा ने परिजनों के सामने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आरोप है कि यह सुनते ही धीरज घबरा गया और अचानक कमरे से बाहर निकलकर दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर मौके से फरार हो गया। अंदर मौजूद लोग कुछ देर तक कमरे में फंसे रहे। बाद में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद तीनों छात्राओं ने अपने परिजनों को आरोपी की हरकतों के बारे में विस्तार से बताया। पीड़िता की शिकायत पर बुराड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो, मारपीट और बंधक बनाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस को आशंका है कि मामले में और पीड़िताएं सामने आ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के नेब सराय में लड़की के किडनैप की कोशिश, शोर मचाने पर बची जान

बेटी से यौन शोषण में पिता पर मामला दर्ज

बुराड़ी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एलकेजी की 6 वर्षीय छात्रा ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मासूम बच्ची ने इस खौफनाक सच का खुलासा तब किया, जब वह इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल पहुंची और वहां डॉक्टर को अपनी आपबीती सुनाई। डॉक्टर की सूचना पर बुराड़ी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता अक्सर अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। जब बच्ची ने अपनी मां को बताया, तो उन्होंने केवल पिता से दूर रहने की सलाह दी। छह मार्च को अस्पताल में डॉक्टर के सामने सच आने के बाद, बच्ची सदमे में थी। सोमवार को दिल्ली पुलिस की एसआई आकांक्षा ने बच्ची की काउंसलिंग की, जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर महिलाओं को सौंप रहे काले कारोबार की जिम्मेदारी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।