Delhi girl jumps from moving taxi to escape rape in Nainital, spends night in forest नैनीताल में रेप से बचने के लिए दिल्ली की लड़की चलती कैब से कूदी, जंगल में काटी रात, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

नैनीताल में रेप से बचने के लिए दिल्ली की लड़की चलती कैब से कूदी, जंगल में काटी रात

नैनीताल घूमने गई दिल्ली की युवती को अगवा कर टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार देर शाम हुई वारदात में युवती नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से छूटकर भाग निकली और पूरी रात जंगल में काटी। 

Sat, 7 March 2026 08:06 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/ नैनीताल
share
नैनीताल में रेप से बचने के लिए दिल्ली की लड़की चलती कैब से कूदी, जंगल में काटी रात

नैनीताल घूमने गई दिल्ली की युवती को अगवा कर टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद युवती नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से छूटकर नंगे पैर ही जंगल की तरफ भाग निकली और पूरी रात जंगल में छुपकर बिताई। हैवान से बचने के लिए उसे जंगली जानवरों से जीवन का भय भी कम लगा। वह पूरी रात कलवर्ट में डरी-सहमी बैठी रही। सुबह किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह बल्दियाखान क्षेत्र में एक महिला के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। इस बीच उसने करीब 8 घंटे का समय संघर्ष के साथ बिताया।

पीड़ित युवती ने बताया कि वो प्रकृति प्रेमी है और अक्सर शांत स्थनों पर घूमने जाती है। इसी वजह से वह नैनीताल घूमने आई थी। उसे उम्मीद थी कि पहाड़ों की शांति और लोगों की सादगी उसे सुकून देगी, लेकिन रास्ते में जो हुआ उसने उसे अंदर तक झकझोर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब पिलाकर 9वीं की छात्रा से कार में गैंगरेप, बदहवाश हालत में मिली

नशे में धुत चालक ने छीन लिया था फोन

युवती के अनुसार, उसने गुरुवार को हल्द्वानी निवासी दीपक बोरा की टैक्सी किराये पर ली थी। नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर पहले दीपक ने कार को पटवाडांगर मार्ग पर जंगल की तरफ मोड़ लिया। विरोध करने पर कार तेज भगा दी और दो किलोमीटर आगे ले जाकर जबर्दस्ती करने की कोशिश की और युवती का फोन भी छीन लिया। घटना के वक्त आरोपी नशे में था। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें युवती टैक्सी से उतरकर नंगे पैर ही भाग निकली। दीपक ने कुछ दूरी तक युवती का पीछा भी किया, लेकिन युवती सड़क के नीचे बने कलवर्ट में छिपी गई और पूरी रात बाहर नहीं निकली।

हर आहट पर धकड़ने लगता था दिल

युवती ने बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदाजा भी नहीं था कि जिस टैक्सी ड्राइवर पर वह भरोसा कर रही है, उसके इरादे गलत हैं। उसने बताया कि घटना के समय उसके मन में बस एक ही ख्याल था कि किसी तरह हैवान के चंगुल से बचना है। यही सोचकर अंधेरे जंगल में वह काफी दूर तक भागती चली गई ताकि आरोपी की नजरों से दूर हो सके। हर आहट पर उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता था। डर और ठंड के बीच उसने किसी तरह पूरी रात बिताई। युवती ने कहा कि वह प्रकृति से बेहद लगाव रखती है और शायद उसी का आशीर्वाद था कि वह सुरक्षित बच निकली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में जुआ खेलने पर होगी 5 साल की जेल, 10 लाख जुर्माना भी

पीड़िता बोली- प्रकृति पर भरोसा था, उसी ने बचाया

युवती ने भावुक होकर बताया कि मैं प्रकृति प्रेमी हूं। मुझे लगता है कि उसी प्रकृति ने मुझे अपनी गोद में छिपाकर उस हैवान से बचा लिया। सुबह उजाला होने पर युवती ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और सड़क की ओर निकलकर मदद मांगी। उसने बल्दियाखान में एक महिला को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का पता कब तक चलेगा? CM धामी ने दिया जवाब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।