delhi cm rekha gupta inaugurated several projects in shalimar bagh शालीमार बाग में CM रेखा गुप्ता ने कई परियोजनाओं का किया श्रीगणेश, होंगे ये काम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

शालीमार बाग में CM रेखा गुप्ता ने कई परियोजनाओं का किया श्रीगणेश, होंगे ये काम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एसी एवं एसडी ब्लॉकों में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक, सुरक्षित और गरिमापूर्ण बनाना चाहती है।

Sun, 8 Feb 2026 12:20 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शालीमार बाग में CM रेखा गुप्ता ने कई परियोजनाओं का किया श्रीगणेश, होंगे ये काम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में सड़कों, नालियों और पार्कों के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इससे जलभराव की समस्या दूर होगी। इसके तहत आरएमसी सड़कें, आरसीसी नालियां और पार्कों में वॉकवे बनाए जाएंगे। साथ ही पार्किंग की नई व्यवस्था और कई ब्लॉकों में सौंदर्यीकरण कार्य भी किए जाएंगे ताकि स्थानीय निवासियों का जीवन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बन सके।

परियोजना के तहत एसी ब्लॉक और एसडी (सी) क्षेत्र में सड़कों और नालियों का निर्माण और सुधार किया जाएगा। इन क्षेत्रों में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) सड़कें और आरसीसी नालियां बनाई जाएंगी और सड़कों को मजबूत किया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एसडी (सी) ब्लॉक में आरएमसी और डेंस कारपेटिंग तकनीक से सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही एसडी (सी) ब्लॉक से एलडी कोहाट मेट्रो स्टेशन तक आरसीसी तकनीक से नई नाली बनाने का काम भी शुरू किया गया है ताकि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या हल हो सके।

पार्कों में वॉकवे बनेंगे

सीएम की ओर से शालीमार बाग स्थित नेहरू पार्क, अपना पार्क और सेंट्रल पार्क सहित एसी ब्लॉक के विभिन्न पार्कों में वॉकवे, वॉकिंग ट्रैक, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की भी शुरुआत की गई है।

नई सरफेस पार्किंग का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य पार्कों को अधिक सुरक्षित, सुंदर और नागरिकों के उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि एसी ब्लॉक में पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए नई सरफेस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा; झूला गिरने से 12 लोग घायल, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
ये भी पढ़ें:सूरजकुंड मेले में झूला टूटने की घटना की होगी जांच, कमेटी गठित, क्या बोले CM सैनी
ये भी पढ़ें:कड़क आवाज के साथ टूटा झूला; सूरजकुंड मेला हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO

इसके अलावा, शालीमार बाग के एडी, एजे, एएल, एई, एएफ एवं एसडी (सी) ब्लॉकों में गलियों, ड्रेनों और पार्कों से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के अंतर्गत गलियों और ड्रेनों का पक्कीकरण, पार्कों में वॉकवे और बाउंड्री वॉल की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।