Delhi Budget 2026 Rekha Gupta Government Announce Anmol Scheme for new born child provide 56 test Delhi Budget 2026: रेखा गुप्ता सरकार नवजात बच्चों के लिए 'ANMOL' योजना लाई, 56 टेस्ट मुफ्त, Ncr Hindi News - Hindustan
More

Delhi Budget 2026: रेखा गुप्ता सरकार नवजात बच्चों के लिए 'ANMOL' योजना लाई, 56 टेस्ट मुफ्त

ANMOL Scheme: दिल्ली में नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दिल्ली की भाजपा सरकार ने ‘अनमोल’ योजना शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत नवजात बच्चों के 56 टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ दिए जाएंगे।

Tue, 24 March 2026 02:47 PMGaurav Kala अमित झा, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान
share
Delhi Budget 2026: रेखा गुप्ता सरकार नवजात बच्चों के लिए 'ANMOL' योजना लाई, 56 टेस्ट मुफ्त

ANMOL Scheme: मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने 103700 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट पेश किया। निगम को सर्वाधिक 11666 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह अन्य विभागों के लिए भी विकास कार्यों के लिए बजट का ऐलान किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कई बड़ी घोषणाएं भी की। इसमें नवजात बच्चों के लिए अनमोल योजना शामिल है। इसके तहत 56 टेस्ट की सुविधा मिलेगी, ताकि जेनेटिक बीमारियों का समय पर पता लग सके।

राजधानी दिल्ली में नवजात शिशुओं की बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दिल्ली की भाजपा सरकार ने ‘अनमोल’ योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 25 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिससे बच्चों में जन्म के समय होने वाली जेनेटिक और अन्य बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं को साइकिल, छात्रों को लैपटॉप, दिल्ली बजट में CM रेखा गुप्ता का बड़ा तोह

56 टेस्ट की सुविधा

सरकार इस योजना के तहत नवजात बच्चों के 56 तरह के टेस्ट कराएगी, ताकि गंभीर बीमारियों की शुरुआती स्टेज में पहचान हो सके और समय पर इलाज शुरू किया जा सके। इससे न सिर्फ बच्चों की जिंदगी बचाई जा सकेगी, बल्कि परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक और मानसिक बोझ को भी कम किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : दिल्ली के बजट में मुफ्त साइकिल और लैपटॉप बांटने का ऐलान, पढ़ें सभी वादे

ICU बेड की रियल टाइम जानकारी मिलेगी

रियल टाइम वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम बनायेंगे। अस्पताल जाने पर कई बार पता चलता है कि आइसीयू नहीं है। इसलिए ऐसा किया जाएगा कि लोगों को पता चले कि किस अस्पताल में आईसीयू खाली है।

बेटियों को साइकिल और मेरिट पर छात्र को लैपटॉप

बच्चों से चर्चा करते हुए रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार की किसी भी बच्ची के पास ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं होती। दिल्ली में प्रत्येक 9वीं बेटी को सरकार साइकिल देगी। इसी तरह 10 वी कक्षा में मेरिट आने वाले में छात्र के लिए लैपटॉप दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता सरकार सड़क और यमुना पर करेगी इतना खर्च, निगम को 11666 करोड़

मेडिकल सीटें 50 फीसदीं बढ़ाएंगे

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन इसमें सीट बहुत कम है। इस वर्ष मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस की सीट 50 फीसदी तक बढ़ायेंगे। केंद्र सरकार की मदद से यह संभव होगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।