छात्राओं को साइकिल, छात्रों को लैपटॉप, दिल्ली बजट में CM रेखा गुप्ता का बड़ा तोहफा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में कई ऐलान करते हुए दिल्ली की बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि हर 9वीं की बच्ची को दिल्ली सरकार साइकिल देगी। इसके अलावा 10 वीं कक्षा में मेरिट आने वाले में छात्र के लिए लैपटॉप दिया जाएगा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में कई ऐलान करते हुए दिल्ली की बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि हर 9वीं की बच्ची को दिल्ली सरकार साइकिल देगी। इसके अलावा 10 वीं कक्षा में मेरिट आने वाले में छात्र के लिए लैपटॉप दिया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने शिक्षा विभाग के लिए घोषणाएं करते हुए कहा, शिक्षा के लिए 19 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में एक मेडिकल रूम तक नहीं बना है। दिल्ली में आज भी ऐसे स्कूल है जिसमे एक बिल्डिंग में दो स्कूल तीन तीन दिन चलते हैं। ऐसा कभी गांव देहात में नहीं देखा। भवन निर्माण के लिए 200 करोड़ और विस्तार के लिए 275 करोड़ का प्रावधान किया है।
उन्होंने आगे कहा, बच्चों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की किसी भी बच्ची के पास ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं होती। ऐसे में कक्षा 9वीं की छात्राओं को एक साइकिल का उपहार मिलेगा। इसके लिए 9 करोड़ का प्रावधान है। इसके अलावा 10 वीं कक्षा में मेरिट आने वाले में छात्रों के लिए लैपटॉप दिया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, इसके लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
अन्य कौन-कौन से ऐलान
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, स्किल डेवलपमेंट के लिए आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएंगे ताकि स्टार्ट अप पालिसी से वो नौकरी देने वाला बने। दिल्ली में नया सैनिक स्कूल बनाएंगे। दिल्ली में प्राइवेट प्ले स्कूल है, इसके लिए पालिसी लेकर आयेंगे। केंद्र सरकार से दस केंद्रीय विद्यालय की मांग करेंगे।
महिलाओं के लिए ऐलान
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, महिला बाल विकास विभाग 7406 करोड़ का बजट रखा है। महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया था। इसमें 5100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह योजना लगातार चलने वाली है। इस लाभ की अधिकारी बहनों को पता करने के लिए जांच कमेटी बनाई है। उस पर काम हो रहा है। जल्द सरकार पोर्टल खोलेगी जिसमे महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
उन्होंने कहा, दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त बस सफर के लिए 450 करोड़ रुपए रखे हैं। लेकिन इसमें भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। लाडली योजना में कोई जवाबदेही नहीं थी। इसकी जगह सरकार पारदर्शिता के साथ दिल्ली लखपति बिटिया योजना लाई है। बच्ची के जन्म होने से ग्रेजुएशन तक उसके बैंक खाते में रुपये डाले जायेंगे। उसे 1.20 लाख रुपये अंत में मिलेंगे। हुनरमंद महिलाओं के लिए महिला हाट खोलने जा रहे हैं जिसके लिए दस करोड़ का प्रावधान किया गया है।




साइन इन