Delhi AIIMS Gurugram Faridabad Elevated Road To be made travel time cut down to 25 minutes गुड न्यूज!एम्स से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, महज 25 मिनट में तय होगा सफर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज!एम्स से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, महज 25 मिनट में तय होगा सफर

दिल्ली के एम्स से महिपालपुर होते हुए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम शुरू हो गया है। इसका खाका तैयार करने में करीब सात महीने का वक्त लगेगा।

Thu, 26 Feb 2026 06:04 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुड न्यूज!एम्स से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, महज 25 मिनट में तय होगा सफर

दिल्ली के एम्स से महिपालपुर होते हुए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड तक छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम शुरू हो गया है। इसका खाका तैयार करने में करीब सात महीने का वक्त लगेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर गुरुग्राम सीमा तक पहुंचने में लोगों को महज 25 मिनट का समय लगेगा। अभी वहां तक जाने में 65 मिनट लगते हैं। यानी लोगों के 40 मिनट बचेंगे।

इन स्थानों से गुजरेगा कॉरिडोर

यह एलिवेटेड कॉरिडोर 20 किलोमीटर का होगा। यह एम्स के पास आईएनए से शुरू होकर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू से गुजरेगा। इसके बाद रिंग रोड को पार कर नेल्सन मंडेला मार्ग से जुड़ेगा और फिर वसंत विहार व वसंत कुंज होते हुए अर्जनगढ़ के पास गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर जाकर जुड़ेगा। इससे आईजीआई एयरपोर्ट पर जाने में आसानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत, 38 मिनटों में पूरा होगा सफर
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 90 लाख की धोखाधड़ी, महिला गिरफ्तार; रिश्तेदारों के खाता नंबर डाले
ये भी पढ़ें:नए गुरुग्राम के इन सेक्टरों में HSVP के प्लॉट लेने को रहें तैयार, देखें लोकेशन

इन सड़कों पर दबाव कम होने की उम्मीद

एम्स से महिपालपुर के बीच रोज जाम लगता है। ऐसे में दक्षिणी दिल्ली के साथ उससे जुड़ी नई दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होता है। एलिवेटेड रोड के बनने पर इन इलाकों के साथ एमजी रोड, रिंग रोड और एनएच-48 पर वाहनों का दबाव होने की उम्मीद है। व्यवहार्यता अध्ययन में संभव पाए जाने के बाद एलिवेटेड रोड की डीपीआर बनाने की ओर कदम बढ़ाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।