Namo Bharat Train To Connect Gurugram Faridabad Noida people will reach in 38 minutes दिल्ली-मेरठ के बाद अब गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत, 38 मिनटों में पूरा होगा सफर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-मेरठ के बाद अब गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत, 38 मिनटों में पूरा होगा सफर

दिल्ली-मेरठ के बीच सफल संचालन के बाद नमो भारत जल्द ही गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को भी जोड़ेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बताया कि नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के फाइनल एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी गई है।

Thu, 26 Feb 2026 05:36 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-मेरठ के बाद अब गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत, 38 मिनटों में पूरा होगा सफर

दिल्ली-मेरठ के बीच सफल संचालन के बाद नमो भारत जल्द ही गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को भी जोड़ेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बताया कि नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के फाइनल एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के अनुसार, सरकार ने मंगलवार को रूट तय करने को लेकर एनसीआरटीसी के साथ बैठक की है। करीब 61 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर छह स्टेशन होंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इफ्को चौक से शुरू होगा रूट

गुरुग्राम में इफ्को चौक से यह रूट शुरू होगा। यहां दिल्ली से बावल जाने वाली नमो भारत का स्टेशन भी है। दोनों रूट को यहां जोड़ा जाएगा। इसके बाद ब्रिगेडर उस्मान चौक, फरीदाबाद के बाटा चौक और सेक्टर 85 होते हुए नमो भारत नोएडा पहुंचेगी। यहां सेक्टर 142 पर स्टेशन प्रस्तावित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से पानीपत-करनाल एक घंटे में, मेरठ के बाद नया नमो भारत कॉरिडोर
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, बनेंगे 11 स्टेशन
ये भी पढ़ें:नमो भारत कॉरिडोर का नया कीर्तिमान; पहली बार पार किया 1 लाख पैसेंजर्स का आंकड़ा

इसके बाद इसे सूरजपुर में गाजियाबाद से जेवर जाने वाले रूट से जोड़ा जाएगा। इस प्रस्तावित रूट से नोएडा-गुरुग्राम के सफर का समय काफी कम हो जाएगा। दावा है कि 38 मिनट में यह सफर पूरा होगा। नमो भारत के दो अन्य रूट से जुड़ने पर यात्री इसका इस्तेमाल कर एनसीआर के किसी भी शहर में सफर कर सकेंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।