Locals in Shakur Basti demolish mosque illegal structure in DDA park दिल्ली में DDA की जमीन पर बन रहा था मदरसा, भीड़ ने अवैध बताते हुए ढहा दिया; MLA ने दी चेतावनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में DDA की जमीन पर बन रहा था मदरसा, भीड़ ने अवैध बताते हुए ढहा दिया; MLA ने दी चेतावनी

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शकूर बस्ती इलाके में डीडीए पार्क में लोगों के जमा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीमें तुरंत मौके पर भेजी गईं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया।

Fri, 22 May 2026 09:25 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में DDA की जमीन पर बन रहा था मदरसा, भीड़ ने अवैध बताते हुए ढहा दिया; MLA ने दी चेतावनी

दिल्ली के बाहरी इलाके शकूर बस्ती के पीतमपुरा इलाके में स्थानीय लोगों ने डीडीए की जमीन पर मस्जिद पदाधिकारियों द्वारा बनाई जा रही कथित अवैध इमारत की दीवार को तोड़ दिया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। इस दौरान BJP विधायक करनैल सिंह ने अपने समर्थकों और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। लोगों ने बताया कि यहां पर अवैध रूप से एक मदरसा बनाया जा रहा था, जिसे स्थानीय विधायक के नेतृत्व में इलाके में रहने वाले नागरिकों ने ढहा दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए शकूर बस्ती इलाके से भारतीय जनता पार्टी के विधायक करनैल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मस्जिद प्रबंधन अतिक्रमण की गई जमीन पर मदरसा बना रहा था। भाजपा विधायक ने कहा, 'मस्जिद के मौलवी को मैंने पहले ही मस्जिद के अंदर मदरसा न चलाने के बारे में सूचित कर दिया था। आगे भी मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी अवैध निर्माण की अनुमति कतई नहीं दूंगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली दंगों के दो आरोपियों को SC से जमानत, उमर खालिद का मामला बड़ी बेंच को भेजा

विधायक ने दावा किया कि जमीन खाली करने के लिए अदालत के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके थे, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी भी अवैध मदरसे या मस्जिद को बनने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 'तीन महीने पहले जब मैं आया था तो काम रुकवाकर गया था। लेकिन करीब तीन-चार महीने बाद जब मैं एकबार फिर यहां आया तो इन्होंने दो फुट से बढ़ाकर दीवार को दस फुट तक कर लिया था। इस काम में मस्जिद से जुड़े सारे लोग शामिल थे। कल मुझे पता चला कि इस मदरसे को अक्तूबर तक शुरू करने की योजना थी, जिसके बाद मैंने इस मदरसे को गिरा दिया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्लीवालों को बड़ी राहत, DJB मकान बनाने पर पानी के IFC चार्ज में देगा भारी छूट

इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें नारों के बीच भीड़ को इमारत की नवनिर्मित दीवार को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि भीड़ को शांतिपूर्वक वहां से हटा दिया गया तथा स्थिति नियंत्रण में रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शकूर बस्ती इलाके में डीडीए पार्क में लोगों के जमा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीमें तुरंत मौके पर भेजी गईं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्लीवालों को बड़ी राहत, DJB मकान बनाने पर पानी के IFC चार्ज में देगा भारी छूट

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने या कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।