dda housing scheme in delhi development authority to introduces over 2000 flats दिल्ली में घर का सपना होगा साकार, DDA ला रहा है 2000 से ज्यादा नए फ्लैट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में घर का सपना होगा साकार, DDA ला रहा है 2000 से ज्यादा नए फ्लैट

डीडीए जल्द अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत 2000 से अधिक नए फ्लैटों की बुकिंग शुरू करेगा। इनमें सरकारी कर्मचारियों के लिए 'कर्मयोगी' और आम जनता के लिए किफायती ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी फ्लैट शामिल हैं। 

Sun, 5 April 2026 11:51 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
दिल्ली में घर का सपना होगा साकार, DDA ला रहा है 2000 से ज्यादा नए फ्लैट

डीडीए यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण जल्द विभिन्न आवास योजनाओं के तहत 2000 से अधिक फ्लैटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इन फ्लैटों को मौजूदा योजनाओं में शामिल कर बुकिंग शुरू की जाएगी जिसमें सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी आवास योजना और आम लोगों के लिए जनता आवास योजना के नए चरण लॉन्च होंगे। कर्मयोगी आवास योजना के अंतर्गत एलआईजी, एमआईजी व अन्य श्रेणी के फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

इसके अलावा अन्य आवास योजनाओं में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों की बुकिंग शुरू होगी। इस बारे में डीडीए अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में प्राधिकरण मौजूदा आवास योजनाओं के नए चरण लॉन्च करेगा, जिसमें कर्मयोगी आवास योजना का तीसरा चरण भी शामिल है। इसके साथ ही नागरिकों को किफायती कीमतों पर ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा।

एक हजार से अधिक फ्लैट कर्मयोगी आवास योजना का हिस्सा

मौजूदा आवास योजनाओं जैसे कर्मयोगी और अन्य योजनाओं में 2000 से अधिक नए फ्लैट जोड़े जाएंगे जिनमें से एक हजार से अधिक फ्लैट अकेले कर्मयोगी आवास योजना का हिस्सा होंगे। इसके अतिरिक्त इस वर्ष DDA कई नई आवास योजनाएं भी शुरू करेगा जिससे लोगों को नरेला और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न श्रेणियों के फ्लैट बुक करने का अवसर मिलेगा।

2025 में जन साधारण आवास योजना के 90 फीसदी फ्लैट बिके

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) प्रशासन के अनुसार, बीते वित्तीय वर्ष में 11 हजार फ्लैट बिके हैं। इसमें लगभग 60 फीसदी फ्लैट ईडब्ल्यूएस व जनता श्रेणी के फ्लैट हैं। डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 में 90 फीसदी फ्लैट बिक चुके हैं।

नागरिकों को किफायती दर पर उपलब्ध करा रहा आवास

डीडीए किफायती दामों पर नागरिकों को आवास प्रदान कर रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्राधिकरण का आवास राजस्व 3,200 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। साथ ही लगभग 1,100 करोड़ रुपये की अन्य लंबित प्राप्तियों के तहत वसूल होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीडीए को 14962 करोड़ का बजट, 48 गांवों का शहरीकरण होगा

नरेला में रिस्पांस रहा अच्छा

इस संबंध में डीडीए अधिकारियों ने बताया कि नरेला में डीडीए कर्मयोगी आवास योजना और डीडीए नागरिक आवास योजना में 700 से अधिक फ्लैट बिके हैं। इन दोनों आवास योजना के तहत बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीडीए के 700 पार्कों में जिम और नए झूले लगेंगे

नरेला शुरू की थी फ्लैटों की बुकिंग

डीडीए ने कर्मयोगी आवास योजना के तहत नरेला सेक्टर ए1 से ए4 में 936 अतिरिक्त फ्लैटों की बुकिंग शुरू की थी। इसमें मौजूदा कार्यरत व सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को 25 फीसदी छूट दी गई। यह कर्मचारी इन फ्लैटों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुक करा सकते हैं। इसमें इन कर्मचारियों को वन बीएचके, टू बीएचके व थ्री बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक आवास योजना की बुकिंग राम नवमी के दिन शुरू हुई। इसमें 1944 एलआईजी फ्लैटों की पेशकश की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: लोनी चौक अंडरपास बनाने के लिए डीडीए से चाहिए भूमि, अतिक्रमण भी हटाना होगा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।