Construction of Underpass at Loni Chowk Delayed Due to Land Acquisition and Encroachment Issues लोनी चौक अंडरपास बनाने के लिए डीडीए से चाहिए भूमि, अतिक्रमण भी हटाना होगा, Delhi Hindi News - Hindustan
More

लोनी चौक अंडरपास बनाने के लिए डीडीए से चाहिए भूमि, अतिक्रमण भी हटाना होगा

-पीडब्ल्यूडी ने भूमि लेने के लिए डीडीए से औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी-करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से इस अंडरपास को बनाना प्रस्तावित हैनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वजीराबाद रोड के लोनी चौक पर अंडरपास...

Sat, 28 Feb 2026 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
 लोनी चौक अंडरपास बनाने के लिए डीडीए से चाहिए भूमि, अतिक्रमण भी हटाना होगा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वजीराबाद रोड के लोनी चौक पर अंडरपास के निर्माण में वक्त लग सकता है। इस अंडरपास के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से भूमि चाहिए, साथ ही पक्के अतिक्रमण को भी हटाना होगा। इन दोनों मोर्चों पर समन्वय बनाने के लिए संबंधित निकायों से बातचीत शुरू कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के साथ ही निर्माण के टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि जमीन मिलने और अतिक्रमण हटने पर समय गंवाए बिना टेंडर अवार्ड कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए। अंडरपास बनने के बाद लोनी और शाहदरा के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा।

लोनी चौक पर रोजाना जाम लगता है। लोनी से दुर्गापुरी चौक होते हुए शाहदरा के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि इस अंडरपास के निर्माण में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। इसके अलाइनमेंट में डीडीए की भूमि आ रही है। उसमें से करीब 1200 वर्ग मीटर भूमि चाहिए अंडरपास के लिए चाहिए होगी। डीडीए से भूमि लेने के लिए उनसे औपचारिक पत्राचार शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया लंबी होती है, ऐसे में परियोजना पर काम शुरू करने में थोड़ा समय लग सकता है। अधिकारी ने यह भी बताया कि अंडरपास के लिए प्रस्तावित स्थान के पास पक्की दुकानों का अतिक्रमण है, उसे हटाना भी जरूरी है। इसके लिए संबंधित निकाय से बातचीत की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इन प्रक्रियाओं के साथ ही निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर विचार किया जा रहा है। ताकि जमीन लेने व अतिक्रमण हटवाने के दौरान ही टेंडर के जरिये ठेकेदार एजेंसी का चयन कर लिया जाए। ताकि जगह मिलते ही उसका आवंटन कर निर्माण को शुरू करा दिया जाए। ------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।