DDA Plans Revamp of 700 Parks in Delhi with New Playgrounds and Open Gyms डीडीए के 700 पार्कों में जिम और नए झूले लगेंगे, Delhi Hindi News - Hindustan
More

डीडीए के 700 पार्कों में जिम और नए झूले लगेंगे

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राजधानी के 700 पार्कों के पुनर्विकास की योजना बनाई है। इसमें बच्चों के लिए नए झूले और युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए ओपन जिम शामिल हैं। सिंचाई के लिए भूजल का उपयोग नहीं होगा, बल्कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी इस्तेमाल किया जाएगा।

Tue, 31 March 2026 03:31 PMRahul Manav हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डीडीए के 700 पार्कों में जिम और नए झूले लगेंगे

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राजधानी के 700 पार्कों को नए सिरे से संवारने की योजना बनाई है। इसके तहत इन पार्कों में बच्चों के लिए नए झूले लगाए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम भी बनाए जाएंगे। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि अब इन पार्कों की सिंचाई व बागवानी व्यवस्था के लिए भूजल का उपयोग नहीं होगा। इन पार्कों में बागवानी कार्यों के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसीटीपी) के पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, प्राधिकरण के सात सौ से अधिक पार्कों का पुनर्विकास व नवीनीकरण किया जाएगा।

इसमें डीडीए के बड़े जिला पार्क भी शामिल हैं। डीडीए के अधीनस्थ लगभग 111 जिला पार्क हैं। ये पार्क 1500 एकड़ में फैले हैं। इन पार्कों को नए तरीके से विकसित करने के लिए एक सलाहकार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तीन महीने में डीडीए को विस्तृत कार्ययोजना सौंपेगा। इस दौरान डीडीए की टीमें सभी पार्कों का आंतरिक सर्वे भी करेंगी।बागवानी के लिए नजदीकी एसटीपी से लेंगे पानीअधिकारियों ने बताया कि डीडीए पार्कों के नजदीक स्थित विभिन्न एसटीपी के पानी का उपयोग बागवानी के कार्यों में करेंगे। इसके लिए पार्कों में कार्यरत डीडीए के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन के बाद पार्कों की हर महीने रिपोर्ट भी तैयार होगी। पार्कों में नए किस्म के फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे।ये है कार्ययोजना- डीडीए 700 से अधिक पार्कों का पुनर्विकास करेगा। कुछ पार्कों में लोगों की सुविधा के लिए नए ट्रैक भी बनाए जा रहे- परियोजना के तहत भूमिगत जल पर निर्भरता खत्म की जाएगी। इस कार्य में एसटीपी के पानी का इस्तेमाल किया जाएगा- पार्कों में फिटनेस और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए झूले, ओपन जिम और मैदानों को विकसित किए जाएंगे- इस योजना में निजी एजेंसी के सहयोग से पार्कों के हरित क्षेत्र को बेहतर बनाया जाएगा, लोगों को भी जागरूक किया जाएगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।