dda housing scheme 2026 narela lig flats price and booking details 25 पर्सेंट की छूट, 18 लाख में ही DDA का फ्लैट; दिल्ली में घर खरीदने का अच्छा मौका, Ncr Hindi News - Hindustan
More

25 पर्सेंट की छूट, 18 लाख में ही DDA का फ्लैट; दिल्ली में घर खरीदने का अच्छा मौका

दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA अच्छी खबर लेकर आया है। डीडीए ने जनता की भारी मांग पर नरेला में अपने सस्ते LIG फ्लैट्स की संख्या और बढ़ा दी है। 

Thu, 26 March 2026 10:42 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
25 पर्सेंट की छूट, 18 लाख में ही DDA का फ्लैट; दिल्ली में घर खरीदने का अच्छा मौका

राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक अच्छी खबर लेकर आया है। डीडीए ने अपनी 'नागरिक आवास योजना 2026' के तहत जनता की भारी मांग को देखते हुए नरेला में फ्लैट्स की संख्या और बढ़ा दी है। इस योजना के जरिये नरेला के सेक्टर जी-7 और जी-8 में कुल 1944 नए एलआईजी (LIG) फ्लैट्स को शामिल किया गया है।

सस्ते दाम और 25% की विशेष छूट

डीडीए ने LIG फ्लैट की इस योजना को आम आदमी के बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया है। विज्ञापन के अनुसार, इन फ्लैट्स पर 25% की विशेष छूट दी जा रही है। छूट के बाद इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत मात्र 18.35 लाख रुपये है। यह वक्त उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो दिल्ली में कम बजट में एक सुरक्षित और व्यवस्थित घर चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DDA आवासीय सोसाइटियों में खुद करेगा मेंटेनेंस, नई व्यवस्था कब से होगी लागू?

पॉकेट के अनुसार फ्लैट्स का विवरण

डीडीए ने इन फ्लैट्स को तीन अलग-अलग पॉकेट में विभाजित किया है:

पॉकेट 6 में 381 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹18.43 लाख से शुरू है।

पॉकेट 7 में 389 फ्लैट्स हैं, इनकी कीमत भी ₹18.43 लाख तय की गई है।

पॉकेट 11 में सबसे अधिक 1174 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी रियायती कीमत ₹18.35 लाख है।

'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी बुकिंग

इस योजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसकी बुकिंग 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर चलेगी, यानी जो पहले बुकिंग करेगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है ताकि लोग बिना किसी परेशानी के घर बैठे आवेदन कर सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! नोएडा में अगले महीने होगा प्लॉटों का आवंटन, जानें लोकेशन और साइज

योजना की खास विशेषताएं

रेडी-टू-मूव-इन: ये फ्लैट्स बनकर तैयार हैं, आवंटन के बाद आप तुरंत यहां रहने जा सकते हैं।

फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी: खरीदारों को मालिकाना हक के साथ फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी दी जा रही है।

बेहतर लोकेशन: नरेला को अब एक एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही, यहां मेट्रो स्टेशन भी प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

सैंपल फ्लैट: यदि आप फ्लैट देखने के इच्छुक हैं तो साइट पर सैंपल फ्लैट भी उपलब्ध कराए गए हैं।

यहां करें फ्लैट की बुकिंग

डीडीए के इन एलआईजी फ्लैटों को खरीदने के इच्छुक लोग डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा फ्लैट एवं योजना से संबंधित किसी भी तरह की पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में खुलेगा UP का 'प्रगति मैदान',मधुबन बापूधाम बुनकर मार्ट कब होगा शुरू
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।