Noida authority plots allottment next month know sizes and socations खुशखबरी! नोएडा में अगले महीने होगा प्लॉटों का आवंटन, जानें लोकेशन और साइज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी! नोएडा में अगले महीने होगा प्लॉटों का आवंटन, जानें लोकेशन और साइज

नोएडा में प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा में अलग-अलग संपत्ति की श्रेणी वाले प्लॉटों के आवंटन के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में ऑनलाइन बोली लगेगी। इसके लिए आवेदकों को तारीख और समय की सूचना जल्द दी जाएगी।  

Thu, 26 March 2026 09:27 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
खुशखबरी! नोएडा में अगले महीने होगा प्लॉटों का आवंटन, जानें लोकेशन और साइज

नोएडा में प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा में अलग-अलग संपत्ति की श्रेणी वाले प्लॉटों के आवंटन के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में ऑनलाइन बोली लगेगी। इसके लिए आवेदकों को तारीख और समय की सूचना जल्द दी जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

पिछले सप्ताह ही होटल, व्यावसायिक व संस्थागत प्लॉटों की योजना समाप्त हुई थी। अब प्लॉटों का आवंटन किया जाना है। इसको लेकर प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि 5-6 से लेकर 10 अप्रैल के बीच में प्लॉटों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया की जाएगी। अलग-अलग दिन होटल और व्यावसायिक प्लॉटों के लिए बोली लगेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में आई रोजगार की बहार, 6 महीने 3 लाख से अधिक लोगों को मिलीं नई नौकरियां

एक महीने पहले लॉन्च की गई थी प्लॉट की योजना

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शहर में करीब एक महीने पहले कॉरपोरेट, होटल व ग्रुप हाउसिंग प्लॉट की योजना लॉन्च की गई थी। छह होटल प्लॉटों की योजना निकाली गई थी। ये प्लॉट 2 से लेकर 24 हजार वर्ग मीटर तक के हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसमें पांच प्लॉट के लिए आवेदन नहीं आया है। वहीं 7500 वर्ग मीटर के एक प्लॉट लिए दो कंपनियों ने आवेदन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में रजनीगंधौ चौक टू सेक्टर-57 एलिवेटेड रोड बनाने को फिर होगा सर्वे

व्यावसायिक प्लॉटों के लिए आए कितने आवेदन

प्राधिकरण ने व्यावसायिक प्लॉटों की योजना भी लॉन्च की थी। इनमें सेक्टर-96, 98, 108, 142 और 135 में स्थित प्लॉटों के लिए 16 आवेदन आए हैं। इसके अलावा कॉरपोरेट वाले 1 हजार वर्ग मीटर के 9 भूखंड के लिए 14 आवेदन आए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-151 में दो ग्रुप हाउसिंग भूखंड के लिए भी योजना निकाली गई गई थी। इन दोनों भूखंड के लिए पांच आवेदन आए हैं। यह सेक्टर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और परी चौक के पास स्थित है। जल्द ही इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुलाई तक होंगे शुरू 2 नए यू-टर्न, 20 सोसाइटियों तक फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।