BJP Launches Poster Attack on Kejriwal, Calls Him an Eccentric Dictator केजरीवाल पर भाजपा का पोस्टर वाला हमला; बताया सनकी तानाशाह, जिसका साथ छोड़कर जा रहे साथी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

केजरीवाल पर भाजपा का पोस्टर वाला हमला; बताया सनकी तानाशाह, जिसका साथ छोड़कर जा रहे साथी

भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'एक सनकी तानाशाह, जिसकी तानाशाही और देश विरोधी व भ्रष्टाचारी सोच की वजह से जनता के साथ-साथ खुद के साथी साथ छोड़ रहे हैं।

Sat, 25 April 2026 09:52 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
केजरीवाल पर भाजपा का पोस्टर वाला हमला; बताया सनकी तानाशाह, जिसका साथ छोड़कर जा रहे साथी

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद दिल्ली भाजपा ने AAP सुप्रीमो और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'एक सनकी तानाशाह' बताते हुए उन पर एक नया पोस्टर वाला हमला बोला है। दरअसल इसके लिए पार्टी ने सोशल मीडिया पर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बना केजरीवाल की तस्वीर वाला एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें उनके अलावा एक टूटी हुई झाड़ू दिखाई दे रही है, जो कि पार्टी का चुनाव चिन्ह है।

इस पोस्टर में ऊपर की तरफ प्रोड्यूसर के रूप में 'अ फिल्म बाय AAP-दा' लिखा है, वहीं नीचे डायरेक्टर के रूप में अरविंद केजरीवाल का नाम लिखा है। साथ ही इस पोस्टर को शेयर करते हुए भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'एक सनकी तानाशाह, जिसकी तानाशाही और देश विरोधी व भ्रष्टाचारी सोच की वजह से जनता के साथ-साथ खुद के साथी साथ छोड़ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 22 विधायक; अब AAP को सता रहा एक और डर, राघव चड्ढा ने बात ही ऐसी कह दी

शुक्रवार को सात राज्यसभा सांसद भाजपा में आए

भाजपा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक पर यह हमला एक दिन पहले लगे उस बड़े झटके के बाद किया, जब पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस दौरान इन सांसदों ने केजरीवाल की नीतियों और पार्टी व्याप्त करप्शन को पार्टी छोड़ने की वजह बताया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP बकासुरों की पार्टी बन गई, जो सब कुछ निगल जाती है; संजय राउत ने खूब सुनाया

राघव चड्ढा बोले- किसी डर की वजह से नहीं छोड़ी AAP

उधर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि हम सातों नेताओं ने किसी डर के कारण नहीं, बल्कि संगठन के प्रति बढ़ती निराशा, मोहभंग और घृणा के कारण AAP को छोड़ा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब भ्रष्ट और कॉम्प्रोमाइज्ड (समझौतावादी) हाथों में चली गई है, इसी वजह से हर ईमानदार और मेहनती व्यक्ति को लगता है कि अब वहां काम करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईस्ट दिल्ली के निवासियों को बड़ी सौगात, MCD ने यहां खोला हाई-टेक आई केयर सेंटर

चड्ढा बोले- आम आदमी पार्टी गलत रास्ते पर चल रही

भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा, 'आज हर वो सच्चा देशभक्त आदमी जिसने आम आदमी पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा, और जो बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ा था, आज हर वो व्यक्ति या तो आम आदमी पार्टी को छोड़ चुका है, या छोड़ रहा है। क्योंकि हर ईमानदार व मेहनतकश आदमी को लगता है कि अब आम आदमी पार्टी में काम करने की जगह नहीं बची है और यह पार्टी अब एक ऐसे गलत रास्ते पर चल रही है, जिससे कोई अपना नाता नहीं रखना चाहता। इसी के चलते एक-एक करके तमाम लीडर्स ने आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया है।'

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।