Curtains worth 95 Lakh, Chandelier worth 88 Lakh, Parvesh Verma gives a tour of Sheeshmahal from the inside 88 लाख का झूमर, 95 लाख के पर्दे, 1.5 करोड़ का किचन; प्रवेश वर्मा ने करवाया 'शीशमहल' का LIVE टूर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

88 लाख का झूमर, 95 लाख के पर्दे, 1.5 करोड़ का किचन; प्रवेश वर्मा ने करवाया 'शीशमहल' का LIVE टूर

प्रवेश वर्मा ने बताया कि ‘अरविंद केजरीवाल जी ने यह सोचकर शीशमहल बनवाया था कि जीवन में मुझे कोई चुनाव नहीं हरा पाएगा। जिस लोकेशन का चयन उन्होंने किया, वहां पर तीन टाइप 5 के हेरिटेज बंगले थे। वहां पर छह गैराज, 10 टाइप वन, टाइप टू के क्वार्टर और बहुत सारे पेड़ भी थे।’

Fri, 27 March 2026 01:23 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
88 लाख का झूमर, 95 लाख के पर्दे, 1.5 करोड़ का किचन; प्रवेश वर्मा ने करवाया 'शीशमहल' का LIVE टूर

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास, जिसे भाजपा ‘शीशमहल’ कहती है, पर आई CAG रिपोर्ट पर हुई चर्चा के दौरान उनकी तुलना फिल्म 'धुरंधर' के किरदार रहमान डकैत से की थी, और केजरीवाल को दिल्ली के पैसों पर डाका डालने वाला डकैत बताया था। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साढ़े 14 मिनट का एक वीडियो शेयर किया, जिसका नाम उन्होंने 'धुरंधर पार्ट-3' दिया और इस वीडियो के जरिए उन्होंने दुनिया के सामने अरविंद केजरीवाल के बनाए कथित 'शीशमहल' को अंदर से दिखाया।

इस वीडियो में प्रवेश वर्मा ने बताया कि किस तरह केजरीवाल ने अपने सरकारी आवास (6, फ्लैग स्टाफ रोड) की सजावट में 60 करोड़ रुपए लगा दिए थे। उन्होंने दिखाया कि किस तरह वहां पर 88 लाख का झूमर, 28 लाख का टीवी, 10 लाख रुपए का सोना रूम, 6 लाख का जकूजी, 5 लाख रुपए की चिमनी, 5 लाख का हर महीने का बिजली बिल समेत अन्य महंगा-महंगा सामान लगवाया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के ‘डकैत’ की कहानी… भरोसे का चेहरा लेकर आया, और खजाना अपने सपनों के शीशमहल में लगा गया।'

'अगर केजरीवाल जीत जाते तो शीशमहल-2 भी बनवाते'

इसके बाद प्रवेश वर्मा ने वहां पड़ोस में खड़ा एक अधूरा निर्माण बताते हुए कहा कि 'जितना बड़ा शीशमहल है उतना ही बड़ा शीशमहल का एक्सटेंशन बनाने की तैयारी भी थी। अगर केजरीवाल जी जीत जाते तो वह शीशमहल के बाजू में चार हजार गज की जगह पर 60 करोड़ की लागत से इसका एक्सटेंशन भी पूरा करवा लेते। जिसका ढांचा फिलहाल वहां खड़ा दिखाई दे रहा है।' उन्होंने बुधवार को विधानसभा में बताया था कि 'शीश महल-2 के निर्माण का काम उन्होंने शुरू भी कर दिया था और उस पर 25 करोड़ रुपए भी खर्च कर दिए थे।'

अरविंद केजरीवाल के समय सरकारी आवास रहे बंगले में लगे 95 लाख रुपए के पर्दे दिखाते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा।

'सरकारी घर नहीं, किसी महल जैसा लगता है'

वर्मा ने कहा, ‘देश की जनता ने शीशमहल का नाम बार-बार सुना होगा। केजरीवाल जी का ये वायदा था कि वो गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, मगर शीशमहल लेंगे, ये नहीं सोचा था हमने। आज मैं खासतौर पर दिल्ली की जनता को शीशमहल का टूर कराना चाहता हूं। ये कोई सरकारी घर तो नहीं लग रहा, किसी महल जैसा लग रहा है। सामने से इसको देखेंगे तो जैसे राजस्थान में हम देखते हैं पत्थर लगा होता है महलों के ऊपर, वैसे ही पत्थर इस शीशमहल में भी लगे हुए हैं। लगभग डेढ़ एकड़ की ये प्रॉपर्टी है, चलिए मैं आपको शीशमहल के अंदर लेकर चलता हूं।’

केजरीवाल के समय सरकारी आवास रहे बंगले में लगा 88 लाख रुपए का झूमर।

ताली बजाने से खुलने वाले दरवाजे, लेदर का सोफा

इसके बाद प्रवेश वर्मा एक कमरे में लेकर गए, जहां ताली बजाने से कमरों का स्लाइडिंग दरवाजा खुल जाता है। इसके बाद उन्होंने ड्राइंग रूम में रखा लेदर का सोफा बताया, साथ ही कहा कि शायद इसमें गाय की स्किन (खाल) लगी हुई है। आगे उन्होंने कहा, केजरीवाल जी कहते थे शीला दीक्षित जी को कि उनके घर में 12 एसी लगे हुए हैं, पहले कमरे में दो एसी मिले हैं। यहां बॉस के स्पीकर भी लगे हुए हैं।

प्रवेश वर्मा ने अंदर लगे ताली से खुलने वाले दरवाजे भी बताए।

ऊपरी मंजिल तक खाना पहुंचाने के लिए किचन में मिनी लिफ्ट

इसके बाद वर्मा उस बंगले के दूसरे ड्राइंग रूम में पहुंचे, उन्होंने बताया कि यहां गोल्ड प्लेटेड झूमर लगा हुआ है। इसके बाद वे एक अन्य कमरे में पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक और बेहद कीमती झूमर लगा हुआ पाया। उसे देखकर भी वर्मा ने कहा कि यह भी गोल्ड प्लेटेड है, या हो सकता है कि यह सोने का ही हो।इसके बाद उन्होंने वहां लगी एक लिफ्ट भी बताई। इसके बाद वे किचन में पहुंचे, जहां ऑटोमैटिक डोर लगा हुआ है, जो कि उनके पहुंचते ही स्वतः खुल जाता है। इसके आगे उन्होंने किचन में लगी एक अन्य छोटी सी लिफ्ट भी बताई और कहा कि यह खाना ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने के लिए लगाई गई लिफ्ट है।

केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते सरकारी आवास रहे 'शीशमहल' के किचन में खाना ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने के लिए लगाई गई लिफ्ट बताते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा।

इसके बाद उन्होंने किचन में रखा सीमेंस कंपनी का डिशवॉशर बताया और फिर वह किचन में लगी एक अलमीरा के पास पहुंचे, जिसमें लगे कांच के दरवाजों से अंदर रखे ढेर सारे क्रॉकरी सेट्स दिख रहे थे। प्रवेश वर्मा ने दरवाजा खोलकर बताया कि अंदर रखी क्रॉकरी इम्पोर्टेड है और उस पर मेड इन बेल्जियम लिखा हुआ है।

किचन में रखे मेड इन बेल्जियम क्रॉकरी सेट्स बताते हुए प्रवेश वर्मा।

इसके बाद उन्होंने किचन में लगी चिमनी बताई, और कहा कि एक गरीब आदमी का जितना बड़ा बाथरूम होता है, उतनी बड़ी तो यहां सिर्फ चिमनी लगी हुई है। इस चिमनी की कीमत उन्होंने 5 लाख रुपए बताई। साथ ही बताया कि पूरा किचन डेढ़ करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'शीशमहल' नहीं बनाते केजरीवाल तो शायद 2300 लोगों की जान बच जाती: प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने बताया कि यहां पर लगी चिमनी 5 लाख रुपए की है और पूरा किचन डेढ़ करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है।

इसके बाद उन्होंने किचन में रखा फ्रीज भी बताया, जिसमें टीवी भी इनबिल्ट लगा हुआ है, और कहा कि यह है जनता के पैसों का सदुपयोग। फिर उन्होंने बाहर रखा 14 चेयर वाला डाइनिंग टेबल बताया। इसके बाद वहां लगा 88 लाख रुपए का गोल्ड प्लेटेड शेंडलर यानी झूमर बताया। इसके बाद वह एक बेडरूम में पहुंचे और कहा कि जैसा हम जयपुर के महलों में देखते हैं, इसकी डिजाइन बिल्कुल वैसी ही है। फिर उन्होंने उस कमरे में रिमोट से ऑपरेट होने वाले पर्दे बताए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल को रहमान डकैत कह रहा हूं क्योंकि...; प्रवेश वर्मा ने बताई वजह
88 लाख का झूमर, 95 लाख के पर्दे; प्रवेश वर्मा ने अंदर से दिखाया 'शीशमहल'
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पानी की बिलिंग प्रणाली में DJB करने जा रहा बड़ा बदलाव,मंत्री वर्मा ने दी जानकारी

4 लाख का बेड, 34 लाख का सोफा, 2 लाख की टॉयलेट सीट

इसके बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने बाथरूम में लगी 2 लाख रुपए की टॉयलेट शीट बताई, जिसमें बहुत सारे बटन भी लगे हुए थे। यहां बाथरूम में डाइकिन कंपनी का एसी भी लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बाहर रखे रेक्लाइनर पर भी गई। फिर उन्होंने 4 लाख रुपए का बेड और 34 लाख रुपए का सोफा दिखाया। साथ ही रिमोट से ऑपरेट होने वाली आधुनिक लाइट्स व बाथरूम में लगा अत्याधुनिक ‘रेन शॉवर’ भी दिखाया। इसके बाद वह एक बेडरूम में गए, जहां उन्होंने वियतनाम का लगा मार्बल बताया और वहां ड्रेसिंग रूम के अंदर भी बोस के स्पीकर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि यहां लगी हर चीज मार्बल से बनी है। इसके बाद उन्होंने 30 लाख रुपए के बोस कंपनी के स्पीकर भी बताए।

बाथरूम में लगी 2 लाख रुपए की टॉयलेट सीट।

शीशमहल में लगे अन्य कीमती सामानों की जानकारी

1.5 करोड़ रुपए में 11 टीवी

1.5 करोड़ रुपए के पर्दे

1.5 करोड़ रुपए के झूमर

1.5 करोड़ रुपए की बार्बीक्यू यूनिट

1.05 करोड़ रुपए की 76 टेबल

60 लाख रुपए के कारपेट

60 लाख रुपए की रेक्लाइनर चेयर

40 लाख रुपए की जकूजी

40 लाख रुपए के बेड

40 लाख रुपए के बोस के सीलिंग स्पीकऱ

करीब 29 लाख रुपए

28 लाख रुपए की अलमीरा

14 लाख रुपए की डाइनिंग टेबल

14 लाख की सीलिंग डेकोरेटिव लाइट्स

14 लाख की ट्रेडमिल

5 लाख रुपए का रेफ्रीजरेटर

5 लाख रुपए में 5 कुर्सियां

5 लाख रुपए के बुक शेल्फ

3 लाख रुपए के डंबल्स

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।