केजरीवाल को रहमान डकैत कह रहा हूं क्योंकि...; प्रवेश वर्मा 'धुरंधर' का जिक्र कर क्या बोले
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत कहा है। धुरंधर फिल्म का उदाहरण देते हुए प्रवेश वर्मा ने इसकी वजह भी बताई है।

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक बार फिर पूर्व की केजरीवाल सरकार में हुए कामों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब वो दिल्ली विधानसभा में एक लंबा-चौड़ा बिल लेकर पहुंचे, जिसमें दिल्ली की पूर्व केजरीवाल सरकार पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया। इस दौरान प्रवेश वर्मा ने धुरंधर फिल्म का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल की तुलना रहमान डकैत से कर दी और उन्हें रहमान डकैत कहने की वजह भी बताई।
प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को क्यों कहा रहमान डकैत
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धुरंधर फिल्म का रहमान डकैत कहा और इसकी वजह भी बताई। वर्मा ने कहा कि दिल्ली में 11 साल तक आम आमदी पार्टी की सरकार रही और केजरीवाल मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान दिल्ली में भी डकैती हुई। वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को सपना दिखाया, लेकिन उनका सारा पैसा लूट लिया और पैसे लूटकर अपने घर में लगाया। प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनके घर में लगने वाली चीजों के लिए को बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के खरीदा था और हर सामान की वैल्यू से ज्यादा पैसे अदा किए गए।
केजरीवाल को रहमान डकैत कहने की वजह बताते हुए वर्मा ने कहा कि वो वोट बैंक की राजनीति करते हैं और उन्होंने दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसे पर डाका डाला और अपने घर में विदेशी सामान लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लग रहा था कि अब उन्हें कोई नहीं हरा पाएगा, लेकिन दिल्ली की धुरंधर जनता ने उन्हें हरा दिया। इस दौरान प्रवेश वर्मा ने 'शीशमहल' का भी जिक्र किया उसमें खर्च किए पैसों का भी जिक्र किया। प्रवेश वर्मा ने 'शीशमहल' का जिक्र करते हुए उसमें लगी चीजों की कीमत बताते हुए भी एक वीडियो जारी किया है।
धुरंधर फिल्म पर बात करते हुए उनसे जब सवाल पूछा गया कि केजरीवाल तो इस फिल्म को एकतरफा बता रहे हैं, तो प्रवेश वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि देश के दुश्मन सिर्फ देश के बाहर ही नहीं रहते हैं, बल्कि दिल्ली में भी रहते हैं और अरविंद केजरीवाल उनमें से एक हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठ बोलने के अलावा कुछ आता ही नहीं है।
बता दें कि 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सीएम के लिए बनाए जा रहे घर का मुद्दा जमकर उठाया था। इस दौरान उसमें लगे सामानों की लिस्ट भी जारी की थी। इस मुद्दे को भाजपा ने एक बार फिर से उठाया है। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा में भी इसका जिक्र किया।




साइन इन