Court sends Shabbir Ahmed Lone in judicial custody after interrogation by Special Cell in Lashkar Terror Module case लश्कर के आतंकी शब्बीर लोन को 7 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली की अदालत ने मंजूर की पुलिस की अर्जी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

लश्कर के आतंकी शब्बीर लोन को 7 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली की अदालत ने मंजूर की पुलिस की अर्जी

पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि वह एक प्रशिक्षित आतंकवादी है और साल 2007 में उसे AK-47 और एक हैंड ग्रेनेड रखने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। साथ ही कहा था कि उसके निर्देशों पर ही सुप्रीम कोर्ट सहित संवेदनशील इलाकों में पोस्टर चिपकाए गए थे, और रेकी भी की गई थी।

Sat, 4 April 2026 09:34 PMSourabh Jain एएनआई, नई दिल्ली
share
लश्कर के आतंकी शब्बीर लोन को 7 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली की अदालत ने मंजूर की पुलिस की अर्जी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी शब्बीर अहमद लोन को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने दिल्ली पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया। इससे पहले लोन को 30 मार्च को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था और यह अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। उसे लश्कर मॉड्यूल से जुड़े एक मामले में 29 मार्च को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।

शब्बीर लोन को अपने मॉड्यूल के जरिए दिल्ली में संवेदनशील जगहों पर भारत-विरोधी पोस्टर चिपकाने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह खुद भी एक मॉड्यूल का हैंडलर है। लिंक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने दिल्ली पुलिस की न्यायिक हिरासत की मांग वाली अर्जी पर विचार करने के बाद 7 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर कर ली।

शब्बीर को बताया था प्रशिक्षित आतंकवादी

पुलिस ने अदालत को बताया कि वह एक प्रशिक्षित आतंकवादी है और इससे पहले उसे साल 2007 में AK-47 और एक हैंड ग्रेनेड रखने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। साथ ही दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसके निर्देशों पर सुप्रीम कोर्ट सहित संवेदनशील इलाकों में पोस्टर चिपकाए गए थे, और रेकी भी की गई थी। वह खुद ही इस मॉड्यूल को हैंडल कर रहा था।

देशविरोधी पोस्टर लगवाने वाले मॉड्यूल का था हैंडलर

साथ ही पुलिस ने कहा था कि, 'जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले शब्बीर को राजा और कश्मीरी जैसे उपनामों से भी पहचाना जाता है। वह उस मॉड्यूल के आका के रूप में काम कर रहा था, जिसका हाल में दिल्ली और कोलकाता के कई स्थानों पर राष्ट्रविरोधी पोस्टर लगाने के मामले में भंडाफोड़ किया गया था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नजफगढ़ नाले में ऑन द स्पॉट होगा कचरे व जलकुंभी का इलाज,पानी में उतरे नए ‘योद्धा’

पोस्टर मॉड्यूल का नौवां आतंकी है शब्बीर

इससे पहले, इस मॉड्यूल के 8 गुर्गों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें से 7 बांग्लादेशी नागरिक थे और एक भारतीय नागरिक था। लोन इस मामले में नौवां आरोपी है। शब्बीर अहमद लोन की पुलिस हिरासत मांगते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा था कि नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और अन्य हैंडलरों की पहचान करने के लिए उसकी हिरासत जरूरी है। उस पर बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल के करेंसी नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है। उसके पास से नेपाल का एक सिम कार्ड बरामद किया गया था, साथ ही दिल्ली पुलिस ने उसके पास से विदेशी करेंसी भी बरामद की थी। पुलिस ने कहा था कि इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में रविवार को दो बड़े आयोजन, पुलिस ने बताया किन रास्तों से बचकर निकलें

दिल्ली पुलिस ने एक अर्जी दायर की और चल रही जांच को देखते हुए शब्बीर अहमद लोन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। 30 मार्च को, पटियाला हाउस कोर्ट ने शब्बीर अहमद लोन की 5 दिन की हिरासत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई नियम हुए कड़े, PNG कनेक्शन लेना हो गया अनिवार्य
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।