Delhi govt mandates LPG supply to businesses only if they apply for PNG connection दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई नियमों में कड़ाई, PNG कनेक्शन लेना हो गया अनिवार्य, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई नियमों में कड़ाई, PNG कनेक्शन लेना हो गया अनिवार्य

दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के नियमों को कड़ा कर दिया है। इसके तहत उन क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेना या उसके लिए आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है, जहां पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध हो।

Sat, 4 April 2026 02:46 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई नियमों में कड़ाई, PNG कनेक्शन लेना हो गया अनिवार्य

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के नियमों को कड़ा कर दिया है। इसके तहत उन क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेना या उसके लिए आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है, जहां पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है। आइए जानते हैं सरकार ने नियमों में क्या-क्या बदलाव किए हैं।

क्या हैं नए नियम

खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के विभाग ने दो अप्रैल को जारी आदेश में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण पर अपनी हालिया नीति के एक प्रमुख खंड में संशोधन किया है। संशोधित नियमों के तहत, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ता एलपीजी आपूर्ति तभी पा सकेंगे, जब वे संबंधित तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) के साथ पंजीकृत हों और उन्होंने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया हो (जहां नेटवर्क मौजूद है)।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कुख्यात बदमाश 'गंजा' का एनकाउंटर, 75 से ज्यादा अपराधों में था वॉन्टेड

इन्हें भी करना होगा आवेदन

आदेश के अनुसार, जिन क्षेत्रों में अभी तक पीएनजी बुनियादी ढांचा तैयार नहीं है, वहां कस्टमर को पीएनजी उपलब्ध होने पर उसे अपनाने के अपने इरादे को व्यक्त करते हुए एक आवेदन जमा करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस की गाड़ी के आगे बेखौफ कर रहे थे स्टंट, दिल्ली पुलिस ने सिखाया ये सबक; VIDEO

अधिकारियों ने बताया कि इन शर्तों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ओएमसी को कम से कम एक बार दस्तावेजों का सत्यापन करना आवश्यक होगा। पीएनजी में स्थानांतरित होने की इच्छा व्यक्त करने वाले उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड आगे की कार्रवाई के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के साथ भी साझा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पल-पल बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज, एक ही दिन में आंधी-बारिश और सूरज; वजह
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।