Country needs an educated PM Arvind Kejriwal takes swipe at Modi देश को पढ़े-लिखे PM की जरूरत, अरविंद केजरीवाल ने क्यों साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

देश को पढ़े-लिखे PM की जरूरत, अरविंद केजरीवाल ने क्यों साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को एक पढ़े-लिखे PM की जरूरत है। उन्होंने CUET-UG 2026 में हुई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।

Sat, 30 May 2026 03:06 PMSubodh Kumar Mishra एएनआई, नई दिल्ली
share
देश को पढ़े-लिखे PM की जरूरत, अरविंद केजरीवाल ने क्यों साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को एक पढ़े-लिखे PM की जरूरत है। उन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में हुई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।

केजरीवाल ने क्यों की ऐसी टिप्पणी

अरविंद केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई है जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षाओं में देरी होने की खबरें सामने आईं। एक्स पर पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा कि देश को एक पढ़े-लिखे PM की जरूरत है। उन्होंने यह बात आप नेता आतिशी के एक पोस्ट का जवाब देते हुए कही। आतिशी के पोस्ट में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक परीक्षा केंद्र पर छात्रों को हो रही दिक्कतों को उजागर किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'ED पार्टी का सफाया हो गया'; AAP को मिली सफलता पर बोले केजरीवाल

आतिशी ने मैसेज रीपोस्ट किया

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक सोशल मीडिया यूजर का मैसेज रीपोस्ट किया था। इसमें दावा किया गया था कि वाराणसी के लोहता में स्थित शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र सर्वर से जुड़ी दिक्कतों की वजह से समय पर अपनी परीक्षा शुरू नहीं कर पाए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आतिशी ने लिखा कि वाराणसी के CUET परीक्षा केंद्र से तस्वीरें। छात्रों को बताया जा रहा है कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होकर 10 बजे खत्म होनी थी, लेकिन केंद्र पर तकनीकी दिक्कतों की वजह से सुबह 10:50 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई थी।

आप नेताओं की ये टिप्पणियां तब आईं, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस बात की पुष्टि की कि 30 मई को कुछ केंद्रों पर CUET-UG 2026 की परीक्षा में रुकावटें आईं। इसकी वजह एजेंसी के सर्विस प्रोवाइडर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा बताई गई एक तकनीकी गड़बड़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ नौटंकी करनी आती है; नीट पर केंद्र सरकार के किस फैसले पर भड़के केजरीवाल

एनटीए ने देरी की वजह बताई

एक्स पर जारी एक आधिकारिक बयान में एनटीए ने कहा कि इस देरी का असर मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों पर पड़ा जिनकी परीक्षा उस समय होनी थी। एजेंसी ने यह भी साफ किया कि यह दिक्कत वेंडर की तरफ से पैदा हुई थी। एजेंसी ने बताया कि टीसीएस ने बताया है कि उनकी तरफ से आई एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण को कुछ सेंटर्स पर CUET (UG) 2026 की शुरुआत में देरी हुई। यह समस्या अब सुलझा ली गई है। परीक्षा अतिरिक्त समय के साथ आयोजित की जा रही है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को कोई नुकसान न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीरेंद्र सचदेवा को मिलेगा इनाम, पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ही होगा नया काम!

भविष्य के लिए कदम उठाए जा रहे

एनटीए ने दोपहर की पाली का शेड्यूल बदला और उम्मीदवारों को दोपहर 2:30 बजे से रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। परीक्षा अपने मूल निर्धारित समय दोपहर 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे शुरू हुई। एजेंसी ने यह भी बताया कि सुबह के सत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पूरा समय दिया जा रहा था। उन्हें अपने पेपर पूरे करने के बाद ही बाहर जाने की अनुमति दी गई। एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि भविष्य की परीक्षाओं में इस तरह की बाधाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।